‘‘दिल वाली गल’’ पंजाबी साँग हुआ लांच
देहरादून। आज पथरीबाग स्थित के एक रेस्टोरेंट में ‘‘दिल वाली गल’’ पंजाबी सॉन्ग लांच किया गया। वाइट हिल म्यूजिक द्वारा यह गीत दर्शकों के बीच लाया गया है। इस गीत में अपने हुनर को बिखेरा है अभिनेत्री रोमा पंडित ने। इस अवसर पर अभिनेत्री रोमा पंडित ने कहा उत्तराखंड के युवाओं को इस क्षेत्र में आगे आना चाहिए जिससे युवा अपने कैरियर को इस क्षेत्र में सुदृढ़ कर सके अपने सपने को उड़ान दे सकते है। अभिनेत्री रोमा पंडित युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि मुंबई ही नही अब उत्तराखंड में भी फैशन और फिल्म के प्रति सम्भावनाये आपार…
लेखपाल-पटवारी हड़ताल को लेकर हाईकोर्ट हुआ सख्त
देहरादून। राज्य में तीन महीने से चल रही लेखपाल, पटवारियों की हड़ताल पर हाईकोर्ट सख्त हो गया है। बुधवार को हाईकोर्ट ने सचिव राजस्व, कमिश्नर, डीएम नैनीताल और लेखपाल संघ के अध्यक्ष तारा सिंह को नोटिस जारी कर गुरुवार तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट की खण्डपीठ ने राज्य सरकार से भी पूछा है कि हड़ताली कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई की जा रही है और लोगों को हो रही दिक्कतों पर क्या वैकल्पिक व्यवस्था अब तक की गई है। बता दें कि गत 4 फरवरी से लेखपाल और पटवारी हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल…
फेसबुक से दोस्ती और जबरदस्ती दुराचार
देहरादन। फेसबुक से दोस्ती कर लड़की के साथ जबरदस्ती दुराचार करने वाले आरोपी युवक को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज एक लड़की ने नगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत धारा चैकी में लिखित सूचना दी कि उसकी फेसबुक पर एक लड़के ऋषभ मल्होत्रा ने उसको रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसको उसके द्वारा एक्सेप्ट किया गया। बाद में इनकी रोज बातें होने लगी तथा यह 3 बार इस लड़के से मिली भी थी। युवती के अनुसार तीसरी बार आरोपी…
अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार….
देहरादून। राजधानी में अवैध शराब के विरूद्ध पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। जिसमें अब तक लाखों की शराब पकड़ी जा चुकी है। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस ने एक स्थान पर छापा मारकर अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक शराब तस्कर भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर आने वाला है। इसपर निरीक्षक रायपुर चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व…
तप और श्रद्धा आध्यात्मिक जीवन के बड़े तत्व हैंः स्वामी रामदेव
हरिद्वार | योग गुरू बाबा रामदेव महाराज ने कहा कि तप और श्रद्धा आध्यात्मिक जीवन के बड़े तत्व हैं। चुनौतियों के बीच अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना ही तप है। भूपतवाला स्थित ब्रह्म्निवास आश्रम के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी परमात्मदेव के स्वर्ण जयंती महोत्सव व स्वामी कृष्णदेव महाराज के पट्टाभिषेक के अवसर पर आयोजित संत सम्मेलन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि संत को सबसे अधिक प्रसन्नता सुयोग्य शिष्य मिलने पर होती है। स्वामी कृष्णदेव महाराज के रूप में स्वामी परमात्मदेव कोसुयोग्य शिष्य मिला है। विद्वान संत के रूप में स्वामी कृष्णदेव महाराज स्वामी…
चारधाम यात्रा सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी हुए सख्त
हरिद्वार | जिलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत की अध्यक्षता में चार धाम यात्रा को लेकर सडक सुरक्षा के सम्बन्ध मे अधिकारियों को कडे निर्देश दिये। इस अवसर पर एसएसपी जनमेजय खंडुरी भी उपस्थित थे। रोशनाबाद कलैक्ट्रेट मे बैठक करते हुये परिवहन विभाग द्वारा आयोजित चार धाम यात्रा में विशेष सुरक्षा प्रबन्ध के निर्देश दिये गये। उन्होने कहा कि कहा कि परिवहन नियम की उपेक्षा करने पर लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाऐ,। पिछले 03 माह में 689 लााईसेंस को निरस्त किया गया। इनमें शराब का सेवन कर गाडी चलाना,मौबाइल, हैड फोन का प्रयोग करते हुये गाडी चलाना मालवाहक वाहन मे यात्री…
अतिक्रमण पर एक लाख तक का जुर्माना……
देहरादून । नगर निगम ने पिछले साल शहर के ज्यादातर हिस्सों में अतिक्रमण हटाया था। लेकिन अतिक्रमणकारियों ने एक बार फिर से दुकानों के आगे फड़ और रेहड़ी सजा ली। अब एक बार फिर से नगर निगम सख्त रुख अपनाने जा रहा है, जिसके अनुसार दुकान के आगे अतिक्रमण लगाने वाले दुकानदार पर नगर निगम एक लाख रुपये तक जुर्माना लगा सकता है। नगर निगम पिछले 3 दिनों से शहर में अतिक्रमण हटाने का काम कर रहा है, लेकिन अतिक्रमणकारी कुछ घंटे बाद ही दोबारा दुकान के आगे फड़ या रेहड़ी लगा दे रहे हैं। सड़कों पर लगे फड़ और…
बढ़ती गर्मी : पर्यटक कर रहे पिकनिक स्पाटों की ओर रुख
देहरादून | राजधानी देहरादून के पास बसा लच्छीवाला, सहस्त्रधारा व रौबर्स केव पिकनिक स्पॉट इन दिनों पर्यटकों की आमद से गुलजार है। प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज सहस्त्रधारा और लच्छीवाला पर्यटन स्थल देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी अलग पहचान रखता है। जिसके कारण दूर-दूर से पर्यटक यहां गर्मी से निजात पाने के लिए पहुंच रहे हैं। लच्छीवाला पर्यटन स्थल का संचालन वन विभाग करता है। यह स्थान प्राकृतिक सौंदर्य और स्वच्छ पानी के लिए जाना जाता है। राजधानी में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे पर्यटक सहस्त्रधारा, लच्छीवाला पर्यटन स्थल की ओर रुख कर रहे हैं। वीकेंड और छुट्टी…
सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने टेनिस डबल्स खिताब जीता
देहरादून। 5 वें इंटर स्कूल इंविटेशनल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजित 26, 27 और 28 अप्रैल 2019 को सेलाकुई इंटरनेशल स्कूल में किया गया, जिसमें सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल सहित बारह स्कूलों ने इस टूनामेंट में प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट को चार श्रेणियां में आयोजित किया गया, एकल लड़के, एकल लड़कियां, डबल्स लड़के और डबल्स लड़कियां। टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन प्रारूप में आयोजित किया गया था। सेमी फाइनल सिंगल बॉयज कैटेगरी में, पैरागॉन स्कूल ने द दून स्कूल को हराया और मिलेनियम स्कूल ने एमएनएसएस राय ने जीता, दोनों ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। सेमीफाइनल में गर्ल्स सिंगल कैटेगरी शेरवुड कॉलेज और पाथवे…
बल्लीवाला में बना फ्लाई ओवर बना खराब प्रयोगों की प्रयोगशाला ,जानिए खबर
देहरादून । राजधानी देहरादून के बल्लीवाला में बना फ्लाई ओवर खराब प्रयोगों की प्रयोगशाला बन गया है। अब अपनी गलतियों को ढकने के लिए पीडब्ल्यूडी ने एक और प्रयोग किया है जिससे इस फ्लाई ओवर से गुजरना यात्रियों के लिए और मुसीबत हो गया है। 800 मीटर के इस फ्लाई ओवर को पार करने के लिए 170 बार झटके खाने पड़ेंगे। एनएच 72 पर वाडिया इंस्टीट्यूट से चंद कदमों की दूरी पर 26 करोड़ रुपये की लागत से 2016 में बल्लीवाला फ्लाई ओवर बनाया गया था। करीब आठ सौ मीटर लंबे इस टू लेने फ्लाई ओवर की एक लेन पर…






























