छोलिया नृत्य विशेष आकर्षण का रहा केंद्र
अल्मोड़ा । जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी0एन0 मीणा की उपस्थित में उदय शंकर नाट्य अकादमी में द अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन एमटीबी चैलेन्ज के प्रतिभागियों के लिये सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य का प्रसिद्ध छोलिया नृत्य प्रतिभागियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना इसके अतिरिक्त जौनसारी नृत्य तथा झोड़ा नृत्य का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने देश-विदेश से आये साहसिक प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह्् व पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन जहां एक ओर उत्तराखंड राज्य को एडवेंचर टूरिज्म…
बेटियों के जीवन की सुरक्षा को लेकर हुआ मंथन , जानिए खबर
देहरादून । महानिदेशक स्वास्थ्य डाॅ रविन्द्र थपलियाल की अध्यक्षता में सहस्त्रधारा रोड स्थित स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन निषेध) अधिनियम, 1994 के अन्तर्गत गठित राज्य सलाहकार समिति (पीसीपीएनडीटी) की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में राज्य सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा पीसीपीएनडीटी अधिनियम के बेहतर क्रियान्वयन और बेटियों के जीवन की सुरक्षा हेतु किये जा सकने वाले विभिन्न प्राविधानों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। समिति द्वारा अल्ट्रासाउण्ड मशीनों पर जोड़े गये एक्टिव ट्रैकर उपकरणों को फार्म एफ से मिलान किये जाने एवं मेडिकल आॅडिट किये जाने के सम्बन्ध में जनपदीय सलाहकार…
35वीं बीसीआई मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन
देहरादून । बार काउंसिल ऑफ इंडिया एवं इक्फाई विश्वविद्यालय देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से 35वी ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 20, 21 व 22 अप्रैल को तीन दिवसीय रखी गयी है। इस प्रतियोगिता में संविधान कानून, मुस्लिम कानून, अपराधिक कानून, सरोगेसी कानून आदि मुद्दों पर रोशनी डाली जायेगी। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से उत्तराखंड में पहली बार सबसे बड़ी मूट कोर्ट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों के लॉ कॉलेज और विश्वविद्यालय भाग ले रहे है। इस मूट कोर्ट प्रतियोगिता को आयोजित करने का मकसद प्रतियोगिता…
दून संस्कृति ने धूमधाम से मनाई बैसाखी
अमृता, उषा नागलिया, शिवानी और अंकिता बनी बैसाखी क्वीन देहरादून । दून संस्कृति की ओर से बैसाखी कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस अवसर पर अमृता, ऊषा नागलिया, शिवानी एवं अंकित को बैसाखी क्वीन चुना गया। इस अवसर पर दून संस्कृति की अध्यक्ष रमा गोयल ने कहा कि भारत त्यौहारों का देश है और हम लोग दून संस्कृति में सभी त्यौहार मिल के मानते है। आज यहां पर बैसाखी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाबी संस्कृति को दर्शाते हुए पंजाबी गिद्दा, भंगड़ा की भी प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर कई अन्य खेल भी महिलाओं ने खेल कर त्यौहार…
सचिवालय कूच करेंगे 108 सेवा के कर्मचारी , जानिए ख़बर
देहरादून । प्रदेश में संचालित आपातकालिन सेवा 108 व खुशियों की सवारी संघ के प्रदेश महासचिव विपिन जमलोकी ने कहा कि यदि शासन ने 23 अप्रैल तक उनकी मांग न मानी तो वे 24 अप्रैल को एक महारैली निकालकर सचिवालय कूच करेंगे। इस दौरान सभी आपातकालिन सेवा ठप कर दी जायेंगी। उत्तराखंड में 108 व खुशियों की सवारी कर्मचारियों ने 11 वर्षो की अपार सेवा के बाद जनता के बीच इन सेवाओं को जीवनदायिनी सेवा का नाम दिलाया। आंकड़े बताते हैं लाखों जिंदगी को जीवनदान देने के साथ 10500 से ज्यादा बच्चों का जन्म एम्बुलेंस के अंदर करने का कृतिमान…
हनुमान जयंती पर सुंदरकांड का आयोजन, 51 किलो का लड्डू चढ़ाया
देहरादून । हनुमान जयंती के अवसर पर मसूरी विधायक गणेश जोशी के अनुज देवी दत्त जोशी के द्वारा नेशविला रोड स्थित बद्रीनाथ मंदिर में रामचरित मानस के सुंदरकांड का भव्य पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मसूरी विधायक गणेश जोशी की अगुवाई में कई भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर भगवान को 51 किलोग्राम का लड्डू चढ़ाया गया। विधायक गणेश जोशी के अनुज देवी दत्त जोशी ने बताया कि हर वर्ष हनुमान जयंती के अवसर पर उनके द्वारा यह आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर विधायक जोशी ने कहा कि ‘‘रामरक्षास्तोत्र’’ के श्लोक “मनोजवं मारुततुल्यवेगं…
दिव्यांग बच्चे किसी से कम नहीं होते : राज्यपाल
देहरादून | राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित बजाज इंस्टिटूयूट ऑफ लर्निंग का भ्रमण किया और बच्चों से मुलाकात की। राज्यपाल मौर्य ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चे ईश्वर का रूप हैं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अच्छी शिक्षा प्राप्त कर समाज की मुख्यधारा से जुडकर सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को विश्वास दिलाया कि अन्य स्कूलों के बच्चों की तरह वह भी अपने पैरों पे खड़े होंगे, अपने माता पिता की देखभाल करेंगे, समाज में अपना योगदान देंगे। राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी…
विभिन्न सामाजिक कार्यों के साथ अनमोल इंडस्ट्रीज ने पूरे किये अपने 25 वर्ष
देहरादून । भारत के एफएमसीजी में अग्रणी तथा सबसे तेजी से विकसित होती कंपनियों में से एक अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 25 कामयाब सालों की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। इन 25 वर्षो में अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक ओर जहां देश के उत्तरी, पूर्वी, दक्षिणी, पश्चिमी क्षेत्रों में चैथा सबसे बड़ा ब्रांड बनकर उभरा है। यहां आयोजित एक प्रैस वार्ता के दौरान अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर गोबिंद राम चैधरी, जीएम सेल्स एण्ड मार्केटिंग रजनीश शर्मा, तथा मार्केटिंग मैनेजर मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि 25 सालों की यह कामयाब यात्रा कड़ी मेहनत, सकारात्मक दृष्टिकोण और अच्छे मूल्यों का…
पत्रकार बिजेन्द्र कुमार यादव पर हुए प्राणघातक हमले के मामले की होगी जांच, डीजीपी ने दिए आदेश
देहरादून । पत्रकार बिजेन्द्र कुमार यादव पर माफिया तत्वों द्वारा किए गए प्राणघातक हमले के मामले की जांच देहरादून की एसपी सिटी श्वेता चैबे को सौपी गई है। यह आदेश पुलिस महानिदेशक कानून -व्यवस्था अशोक कुमार ने पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौपे गए एक ज्ञापन पर दिए। उल्लेखनीय है कि बीती 13 अप्रैल को पशु क्रूरता निवारण समिति ने नेहरु कालोनी थाना पुलिस की मौजूदगी में अवैध रूप से संचालित हो.रहे डंडरियाल कैनल फार्म पर छापा मारा। छापे से बौखला कर फार्म संचालक दीपक डंडरियाल उर्फ टीटू और उसके साथियों ने टीम पर हमला बोल दिया। टीम के लोगों पर…
दो बच्चों की मां छह बच्चों के पिता के साथ शादी की जिद पर अड़ी, जानिये खबर
लक्सर। कोतवाली पहुंची दो बच्चों की मां छह बच्चों के पिता के साथ शादी की जिद पर अड़ गई। प्रेमी के शादी से इनकार करने पर महिला ने उस पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उधर, प्रेमी युवक की पत्नी ने भी मामले में महिला पर पचास हजार की नकदी वसूलने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार हरियाणा के यमुनानगर निवासी एक महिला की शादी लक्सर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में हुई है और महिला को के दो बच्चे भी हैं।…






























