उत्तराखंड : अप्रैल में बर्फबारी ….
देहरादून। मौसम का मिजाज बदलते ही उत्तराखंड में ठंड फिर लौट आई है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, फूलों की घाटी, घांघरिया, गोरसों बुग्याल, नंदा घुंघटी, नीती-माणा घाटी और यमुनोत्री की वादियों में आज दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। जबकि मैदानी इलाकों में दिनभर बारिश होती रही। मंगलवार को भी देर रात तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। मौसम में ठंडक आने से लोगों ने गरम कपड़े फिर बाहर निकाल लिए हैं। चमोली जिले में बुधवार को सुबह से ही बारिश होती रही। बद्रीनाथ परिसर के साथ ही नीलकंठ व नर-नारायण पर्वत पर आज बर्फबारी हुई। हेमकुंड…
बल्लीवाला फ्लाईओवर तीन सालों के भीतर ली 20 लोगों की मौते
देहरादून। बल्लीवाला फ्लाईओवर पर हादसे में एक और बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा मोड़ पर डिवाइडर से मोटरसाइकिल टकराने से हुआ। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। थानाध्यक्ष वसंत विहार हेमंत खंडूरी ने बताया कि मृतक की पहचान आदित्य रावत पुत्र बलबीर सिंह निवासी इंदिरा नगर कालोनी के रूप में हुई है। वह एक कॉल सेंटर में काम करता था और बीती रात ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था। उसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल फ्लाईओवर के मोड़ पर डिवाइडर से टकरा गई।…
जून के पहले सप्ताह में उत्तराखण्ड बोर्ड का परीक्षा परिणाम !
देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम इस बार जून के पहले सप्ताह तक आ सकता है। दरअसल, लोकसभा चुनावों के चलते इस बार बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन इस बार कुछ पीछे चला गया है। लिहाजा, इस बार 20 अप्रैल से प्रदेश के 30 मूल्यांकन केन्द्रों में इन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य किया जाना है। इसी क्रम में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन के लिए मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया है। यह प्रशिक्षण 18 अप्रैल को भी जारी रहेगा, जिसमें बोर्ड के सभापति आर. एस. कुंवर के भी शामिल होने की संभावनाएं…
चैपिंयन मामले में अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व का : भट्ट
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की किरकिरी करवाने वाले बयानों की वजह से अनुशासनहीनता का नोटिस जारी होने के बावजूद भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैपियन के बयान थम नहीं रहे हैं। चैंपियन लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। कभी अपने ही पार्टी के विधायक खिलाफ तो कभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के खिलाफ. लेकिन बीजेपी को अब भी लग रहा है कि उनका दिल साफ है और उन्हें समझाया जा सकता है। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट जब प्रचार में व्यस्त थे तब खानपुर से पार्टी विधायक कुंवर प्रणव…
उत्तराखंड : बारिश और बर्फबारी से फिर ठंड ने दी दस्तक
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को मौसम का रुख बदलने के बाद राज्यभर में तापमान गिर गया है। बुधवार की सुबह भी राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश जारी रही। वहीं उत्तरकाशी स्थित यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों में बुधवार को तड़के बर्फबारी हुई। राजधानी देहरादून में भी बादल छाए रहे। जिसके बाद झमाझम बारिश हुई। उत्तरकाशी के यमुनोत्री क्षेत्र में झमाझम बारिश तो निचले इलाकों सहित पूरी यमुना घाटी में आसमान पर घने बादलों के बीच बूदांबांदी शुरू हुई। रुद्रप्रयाग जनपद में घने बादल छाए रहे। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों…
बारातघर में घुसी बेकाबू कार, तीन लोगों की मौत
देहरादून। हल्द्वानी में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बीती देर रात एक विवाह समारोह स्थल के बाहर हुए एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिनका इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। जिनमें से एक दुर्घटना करने वाली गाड़ी का ड्राइवर भी शामिल है। दो घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मरने वालों में दो युवक दुल्हन के रिश्तेदार बताए जाते हैं। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज…
ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फवारी
रुद्रप्रयाग । मंगलवार को जिले में मौसम बदल गया। केदारनाथ धाम और ऊंची पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। काफी लम्बे समय से लोग गर्मी से परेशान थे, जिससे बारिश और बर्फबारी होने से मौसम सुहावना हो गया। केदारनाथ धाम सहित इसके करीब की पहाड़ियों में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय सहित जिले के अनेक स्थानों पर दोपहर बाद बारिश हुई। पिछले कुछ दिनों से जिले में गर्मी महसूस की जा रही थी, मगर मंगलवार को हुई बारिश और बर्फबारी से मौसम एक बार फिर खुशगंवार…
स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से चर्चा की
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्य की स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ करने के सम्बन्ध में सचिव स्वास्थ्य भारत सरकार प्रीति सूदन ने चर्चा की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड में चार धाम यात्रा में देश के अनेक राज्यों से श्रद्धालु आते है। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान चार धाम मार्गों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। आगामी 2021 में होने वाले महाकुम्भ में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए योजना बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए…
हडको ने संवितरण में 84 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की
देहरादून। अपनी स्थापना से लेकर अभी तक हडको ने 2,01,931 करोड की संचयी स्वीकृति तथा 1,66,175 करोड़ रूपये के संवितरण के साथ 17100 आवासीय तथा इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं वित्तपोषित की है। हडको ने देश में ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों में 19.34 मिलियन से भी ज्यादा आवासों को सहायता प्रदान की है। इस प्रकार यह देश में आवास प्रदान करने में सबसे बड़े सुविधा प्रदानकर्ता है। वर्ष के 2018-19 के दौरान, ईडब्ल्यूएस तथा एलआईजी श्रेणी सहित कुल 20.6 लाख रिहायशी यूनिटों को स्वीकृति दी है। 16,565 करोड़ रूपये के वार्षिक संवितरण लक्ष्य के प्रति हडको ने 31,0110 करोड़ रूपये संवितरण किए…
समाज कल्याण विभाग में बिचैलियों का मकड़जाल , जानिए खबर
देहरादून । समाज कल्याण विभाग में बिचैलियों का मकड़जला फैला हुआ है। वृद्ध-दिव्यांग पेंशन और छात्रवृत्ति के आवेदन स्वीकृत कराने के लिए आम आदमी की एड़ियां घिस रही हैं, लेकिन बिचैलियों के जरिए चंद मिनटों में काम हो जा रहा है। बस बिचैलियों को पैसा दो और अपना काम निकलवाओ। वहीं, विभाग की व्यवस्था है कि विकासखंडों से सहायक जिला समाज कल्याण अधिकारी के माध्यम से ही आवेदन जिला समाज कल्याण कार्यालय पहुंचाए जाएंगे, मगर ये बिचैलिये सिस्टम के दावों की पोल खोलते हुए डायरेक्ट काम करवा देते हैं। समाज कल्याण कार्यालय में दर-दर भटक रहे आमजन की स्थिति किसी…






























