Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



एबीवीपी ने मनाया सामाजिक समरसता दिवस

ABVP

डोईवाला | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डोईवाला इकाई ने संविधान निर्माता डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की 61वी पुण्यतिथि मनायी। विद्यार्थी परिषद ने बाबा साहेब की पुण्यतिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रुप में मनाया। इस मौके पर परिषद कार्यकत्र्ताओं ने पुष्पाजंलि कार्यक्रम के साथ विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया । कार्यक्रम का शुभारम्भ अभाविप के प्रदेश सह मंत्री अनुज जोशी, डोईवाला महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 एम0 सी0 नैनवाल, राजनीतिक विभाग की प्रोफेसर डाॅ0 अंजली वर्मा, विभाग छात्रा प्रमुख संगीता एवं छात्रसंघ पदाधिकारीयों ने संयुक्त रुप से दीपप्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अभाविप के प्रदेश सह मंत्री अनुज जोशी ने कहा कि डाॅ0 भीमराव अंबेडकर ने आजादी के बाद देश को एकसूत्र में पिरोकर एक नयी ताकत के रुप में उभरने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए ऐसे संविधान का निर्माण किया जो विश्व के लिये मिसाल बन गया। अखिल भारतीय विद्य़ार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक अंकित तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सामाजिक समरसता स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। परिषद विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द तथा भाईचारा की भावनाओं को विकसित करने का कार्य करता है। परिषद ने सामाजिक समरसता के लिए अनेक आंदोलन किए हैं। साथ ही अनूसूचित जाति और जनजाति के समस्याओं के समाधान के लिए भी आंदोलन किया है। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब केवल दलितों के नेता नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के नेता थे। देश की सेवा के लिए भारत बाबा साहेब का हमेशा आभारी रहेगा। इस दौरान वक्ताओं ने युवा पीढ़ी से संविधान निर्माता डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के विचारों को आत्मसात करने का आहवान किया। छात्रनेता अंकित टम्टा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान छात्रा प्रमुख पूजा, दीपक कृषाली , सहसचिव दिलीप, कोषाध्यक्ष रश्मि ममगाई निशांत मिश्रा, अजय चैहान, निधि शर्मा, प्रशान्त, गौरव , प्रवीन कृषाली,,पंकज जोशी, अंजली , श्रुति, गुंजन, रीता, अजय बिष्ट , नीतू नेगी, सुरेखा, अंशुल, आरती आदि मौजूद थे।

Leave A Comment