Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



ओडिशा सरकार ने अल्टीमेट खो-खो के साथ हाथ मिलाया

 

देहरादून। ओडिशा सरकार ने जल्द ही शुरू होने वाली भारत में खो खो की पेशेवर लीग में एक टीम का स्वामित्व हासिल कर लिया है। इसे अल्टीमेट खो-खो (यूकेके) के विकास के लिहाज से एक बड़ा कदम माना जा रहा है। ओडिशा सरकार ने साल 2013 में हॉकी इंडिया लीग में एक टीम- कलिंग लांसर्स का मालिकाना हक हासिल किया था। अब किसी लीग में ओडिशा सरकार की यह दूसरी प्रत्यक्ष भागीदारी होगी। यह महत्वपूर्ण घोषणा ओडिशा द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के दौरान खो-खो में लड़कों और लड़कियों के वर्ग में रजत पदक जीतने के कुछ दिनों बाद हुई है। ओडिशा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन कंपनी के स्वामित्व वाली टीम अल्टीमेट खो खो की पांचवीं फ्रेंचाइजी होगी। ओडिशा सरकार के खेल एवं युवा सेवा मंत्री तुषारकांति बेहरा ने कहा, “खो-खो ओडिशा के कई हिस्सों में बहुत लोकप्रिय है। हाल ही में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हमारे लड़कों और लड़कियों ने अच्छा खेल दिखाया और रजत पदक जीते। चूंकि यह एक पारंपरिक खेल है, इसलिए हमारे पास इसे राज्य में और विकसित करने की बहुत अधिक गुंजाइश है। इसलिए हमने खो-खो लीग में भाग लेने का फैसला किया है। यह हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक के ओडिशा में खेलों के दृष्टिकोण का हिस्सा है।”
पिछले दशक में, नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार ने न केवल देश में कुछ प्रमुख खेल आयोजनों की मेजबानी की है, बल्कि विश्व स्तरीय मल्टी स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का भी विकास किया है। ओएसडीपीसी अग्रणी इस्पात निर्माता आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया लिमिटेड (एएम/एनएस इंडिया) के साथ सहयोग कर रही है और अल्टीमेट खो-खो में मिलकर काम करेगी। ओडिशा सरकार के अल्टीमेट खो खो में आने को लेकर अल्टीमेट खो खो के सीईओ तेनजिंग नियोगी ने कहा, “खेल ओडिशा भारत की खेल क्रांति में प्रमुख कारकों में से एक रहा है। एक खेल को विकसित करने में उनका केंद्रित दृष्टिकोण प्रभावशाली रहा है। उन्होंने एक ऐसा वातावरण तैयार किया है जिसने जमीनी स्तर पर विकास और भविष्य के चौंपियन के लिए पहुंच बनाने के लिए कई कॉर्पाेरेट निवेशों को प्रोत्साहित किया है। अब अल्टीमेट खो-खो के साथ उनका जुड़ाव, खेल के विकास के लिए एक बड़ा संकेत है। अल्टीमेट खो खो ने इससे पहले चार फ्रेंचाइजी की घोषणा की थी। कॉरपोरेट दिग्गज अदानी ग्रुप और जीएमआर ग्रुप ने गुजरात और तेलंगाना फ्रेंचाइजी हासिल की, जबकि कैपरी ग्लोबल और केएलओ स्पोर्ट्स क्रमशः राजस्थान और चेन्नई टीमों के मालिक हैं।

Leave A Comment