Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



कांग्रेस नेता को दिनदहाड़े गोली से उड़ाया, जानिए खबर

रुद्रपुर। शहर के संजयनगर खेड़ा मोहल्ले में स्थित श्री दुर्गा मंदिर कमेटी में वर्चस्व के विवाद को लेकर कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष डा0 नीरज कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हत्याकाण्ड को अंजाम देकर पूर्व सभासद सुभाष विश्वास का पुत्र साथियों सहित मौके से फरार हो गया। घटना भड़के लोगों ने आरोपी के पिता पूर्व भाजपा सभासद सुभाष विश्वास को बुरी तरह पीट दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल कैलाश भट्ट, एसएसआई जगदीश डंगरियाल सहित तमाम पुलिसकर्मी मौके पर आ पहुंचे। जानकारी मिलने पर पूर्व काबीना मंत्री तिलकराज बेहड़, प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा सहित कई कांग्रेस नेता भी घटनास्थल पर आ गये और उन्होंने मामले की विस्तार से जानकारी ली। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच है। तनाव के चलते आस पास का बाजार बंद हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला संजयनगर स्थित श्री दुर्गा मंदिर कमेटी के वर्चस्व को लेकर पिछले कई वर्षों से दो पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है। मंदिर परिसर में लगने वाली दुकानों को लेकर भी कई बार दोनों पक्ष आमने सामने आ चुके हैं। विगत दिवस एक पक्ष द्वारा उपजिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मांग की गयी थी कि दूसरे पक्ष द्वारा कराये जा रहे कमेटी के पंजीकरण की मांग को स्वीकार न किया जाये। जिसके पश्चात दोनों पक्ष पुनः आमने सामने आ गये। गतरात्रि मोहल्ले में दोनों पक्षों की बैठक भी आयोजित हुई जिसमें एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाये गये। किसी तरह लोगों ने मामला शांत कर दिया। शुक्रवार प्रातः मोहल्ले के ही निवासी कांग्रेस नेता डा0 नीरज कुमार पुत्र सूर्यकांत बड़ई अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूके-06के-2780 पर सवार होकर मंदिर के समक्ष पहुंचे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी कुछ लोगों से बहस हो गयी। बताया जाता है कि इसी दौरान पूर्व सभासद का बड़ा पुत्र वहां पहुंचा और उसने तमंचे से कांग्रेस नेता नीरज के माथे पर सटाकर फायर कर दिया। फायर की आवाज सुनते ही आसपास खड़े लोगों में हड़कम्प मच गया। नीरज को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर हत्या के बार पूर्व सभासद का पुत्र और उसके साथी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाल कैलाश भट्ट की अगुवाई में तमाम पुलिसकर्मी घटनास्थल पर आ गये और उन्होंने वहां लगी भीड़ को लाठियां फटकाकर तितर बितर किया और लोगों से घटना के संदर्भ में आवश्यक जानकारी ली तथा मौके से तमाम साक्ष्य भी एकत्र किये। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। आरोपी हमलावर युवक को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दी है। इधर घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व काबीना मंत्री तिलकराज बेहड़, प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा, जिला प्रवक्ता परिमल राय समेत तमाम कांग्रेस नेता भी वहां आ पहुंचे और उन्होंने कोतवाल से हमलावर को शीघ्र गिरफ्रतार करने की मांग की। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। तनाव के चलते आस पास की दुकानें बंद हो गयी।

Leave A Comment