Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 6 विकेट से हराया

ipl

आईपीएल में आज  चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया. चेन्नई से पहले बैटिंग का न्यौता पाने के बाद सितारों से सुसज्जित बेंगलोर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 127 रन ही बना सकी. जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 ओवरों में 4 विकेट खोकर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. पिछले मैचों में अपने खराब प्रदर्शन के चलते  निशाने पर आए रवींद्र जडेजा को उनकी गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. जडेजा ने तीन विकेट चटकाए. आसान लक्ष्य के जवाब में चेन्नई की शुरुआत खराब हुई थी. शेन वॉटसन (11) को उमेश यादव ने जल्द ही चलता कर दिया था. लेकिन इसके बाद सुरेश रैना (25) और अंबाती रायुडु (32) ने टारगेट को देखते हुए थोड़े से धीमे रुख से दूसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़कर चेन्नई की जीत का आधार रख दिया. रैना के आउट होने के बाद नियमित अंतराल पर चेन्नई को कुछ झटके लगे. अंबाती रायुडु भी चले गए, तो ध्रुव शौरी (8) भी मिले मौके  को नहीं भुना सके. इसके बाद बेंगलोर के स्पिनर मुरुगन अश्विन ने कुछ दबाव मनाने की विफल कोशिश जरूर की. लेकिन चेन्नई को यहां कम टारगेट होने का फायदा मिला. मुरुगन के खिलाफ धोनी और ब्रावो ने शुरुआत में सतर्कता बरती. लेकिन जब 18वां ओवर डालने युजवेंंद्र चहल आए, तो धोनी ने पूरा हिसाब बराबर कर दिया. इस ओवर में धोनी ने युजवेंद्र को 3 छक्के जड़ते हुए 22 रन बटोरे. और इसी ओवर में मैच खत्म हो गया. चेन्नई से पहले बैटिंग का न्योता पाने के बाद बेंगलोर की बल्लेबाजी की बुरी तरह टांय-टांय फिस्स हो गई है. सितारा बल्लेबाजों से सुसज्जित बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 127 रन ही बना सकी. चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा ने तीन और हरभजन सिंह ने दोे विकेट लिए. वो तो भला हो पार्थिव पटेल का जिन्होंने 53 रन बनाए.

Leave A Comment