Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



पहचान : गांव लौटकर कृषि व बागवानी को बनाया आजीविका का जरिया

 

टिहरी। पहाड़ के अधिकतर युवा खेती को नुकसान का सौदा मानकर शहरों की तरफ पलायन कर रहे हैं लेकिन सकलाना पट्टी के राकेश ने शहर से गांव लौटकर कृषि-बागवानी को अपनी आजीविका का साधन बनाया है। राकेश नकदी फसल के साथ मधुमक्खी और मुर्गी पालन भी कर रहे हैं जिससे वे एक साल में तीन लाख से अधिक की कमाई कर रहे हैं। जौनपुर ब्लाक में सकलाना पट्टी के ग्राम मझगांव निवासी राकेश कंडारी भी अन्य युवाओं की तरह होटल की नौकरी कर रहे थे लेकिन कोरोना काल में उन्हें गांव लौटना पड़ा। घर में कुछ दिन खाली बैठने के बाद खेतीबाड़ी में हाथ आजमाने का निर्णय लिया। शुरूआती दिनों में अपने ही खेतों में मटर, आलू और पत्तागोभी का उत्पादन किया तो सब्जी हाथों हाथ बिकने से अच्छी आय हुई। उसके बाद राकेश ने शहर जाने के बजाए अपने गांव में ही कृषि-बागवानी करने का मन बनाया। उन्होंने गांव के लोगों से करीब 70-80 नाली जमीन किराये पर लेकर मटर, आलू, बींस, करेला, खीरा, राई-पालक, मूली और अदरक की खेती शुरू की। खेती से वे समय-समय पर लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं और अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं। नकदी फसल उत्पादन के दौरान राकेश ने रानीचौरी वानिकी महाविद्यालय से संपर्क कर मधुमक्खी पालन की ट्रेनिंग ली। उसके बाद गांव में ही मधुमक्खी पालन के लिए अब तक 30 बॉक्स लगा चुके हैं। वे मुर्गी पालन के साथ ही माल्टा और बुरांश का जूस भी निकालते हैं। राकेश कहते हैं कि शहद उत्पादन सालभर में करीब ढाई क्विंटल तक पहुंच गया है लेकिन अभी मार्केट नहीं मिलने से कई बार शहद पांच सौ रुपये किलो से भी कम दाम पर बेचना पड़ रहा है। सब्जी और शहद बेचकर वह सालभर में करीब तीन लाख रुपये तक कमा लेते हैं। उन्होंने बताया कि जंगली जानवर सुअर, बंदर और लंगूर काफी नुकसान कर रहे हैं।

Leave A Comment