Breaking News:

सर्वश्रेष्ठ अभियान से जुड़ीं स्वाति भंडारी, बुक बैंक को दीं 48 उपयोगी पुस्तकें -

Friday, October 9, 2026

उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी का बजा अलार्म, प्रत्येक माह के 9 को बजेगा अलर्म -

Friday, October 9, 2026

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026



पैर में लाठी बांधकर एक किसान जोतता है खेत, जानिये किसान की इमोशनल कहानी

pehchan

झांंसी | झांंसी यहां एक किसान के पैर में लाठी बांधकर खेत जोतने की मार्मिक तस्‍वीर सामने आई है। 41 साल से कमर में लाठी बंधकर चल रहे इस किसान की मई, 2015 को अखिलेश यादव ने मदद की थी। आर्टिफिशियल पैर लगवाया गया था, लेकिन किसान ने ये नकली पैर हटाकर रख दिया। किसान देवराज का कहना है, सरकार ने मेरी मदद करके नकली पैर लगवाया था। लेकिन उस पैर के साथ मैं अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। उसके साथ चलने में बहुत परेशानी होती थी। 41 साल से कमर में लाठी बांधकर खेत जोत रहा था। लेकिन आर्टिफिशियल पैर से ऐसा नहीं कर पा रहा था। इसलिए उसे हटा दिया। बांदा के बेबरू इलाके में देवराज सिंह यादव नाम के 61 साल के किसान रहते हैं।उन्‍होंने बताया, 40 साल पहले मैं खेत जोत रहा था, तभी एक बैल ने मेरे ऊपर हमला कर दिया | हमले में मेरा दायां पैर बुरी तरह जख्‍मी हो गया। काफी इलाज कराया गया। लेकिन कुछ दिन बाद डॉक्‍टर्स ने बताया कि पैर अंदर से सड़ चुका है, जान बचाने के लिए पैर काटना पड़ेगा। इसके बाद ऑपरेशन कर डॉक्‍टर्स ने जांघ से पूरा पैर काट दिया। तभी से मैंने लाठी को ही अपना सहारा बना लिया। देवराज के अनुसार, घर की माली हालत ठीक नहीं थी। परिवार का पेट पालना और साहूकारों का कर्ज चुकाने जैसी जिम्‍मेदारियां अधूरी थीं। ऐसे में मैंने हिम्‍मत नहीं हारी और नए सिरे से जिंदगी शुरू करने की ठानी। जांघ से कटे पैर की भरपाई के लिए एक लंबी लाठी कमर से बांध ली। यह मेरे लिए बहुत ही बेहतर साबित हुआ। पिछले 41 साल से इसी तरह कमर में लाठी बांधकर खेती करता हूं। यही नहीं, खेतों में हल जोतने का काम भी कर लेता हूं।

Leave A Comment