Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



बच्चे लें वैज्ञानिक शोध में रूचिः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि बच्चे राज्य में आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में आने वाली चुनौतियों व समस्याओं के समाधान हेतु वैज्ञानिक शोध में रूचि लें। बच्चों में हमेशा कुछ नया, लेकिन सकारात्मक खोजने की ऊर्जा होनी बहुत जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि कृषि, विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में ‘‘इनोवेशन’’ आवश्यक है। बच्चों को उत्तराखण्ड के पर्यावरण एवं जल संरक्षण, स्वच्छता, टैªफिक प्रबंधन, पर्वतीय कृषि और महिलाओं के लिए उपयोगी अविष्कारों, आदि पर विशेष रूप से काम करना चाहिये। राज्यपाल मौर्य ने कहा कि सभी स्कूलों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित सीखने का वातावरण स्थापित करना चाहिए ताकि भारत अन्य विकसित देशों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मंगलवार को रायवाला देहरादून स्थित माँ आनन्दमयी मेमोरियल स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब के उद्घाटन के अवसर पर उक्त विचार व्यक्त किये। राज्यपाल मौर्य ने कहा कि अटल नवाचार मिशन के माध्यम से देश में ऐसी लैब खोली जा रही हैं और इस पहल का परिणाम बहुत सुखद रहा है। इस अटल लैब में छात्रों को नये-नये अनुसंधान करने हैं, नये वैज्ञानिक माॅडल बनाने हैं और अपनी कल्पनाओं को आकार देना है। अटल टिंकरिंग लैब में बच्चे उत्तराखण्ड से जुड़ी चुनौतियों के समाधान पर भी काम करेंगे। राज्यपाल मौर्य ने अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों कोे विज्ञान और नवाचार से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। बच्चे इस देश का भविष्य हैं। आज बच्चों को शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में जो अवसर मिल रहे हैं उनका उपयोग वे राष्ट्र निर्माण करेंगे। गौरतलब है कि नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के तहत देश के सभी जिलों में अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की जा रही है। अटल टिंकरिंग लैब छठी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिये अपने अभिनव विचारों को साकार रूप देने का कार्य स्थल है। यहां पर बच्चों को विज्ञान व प्रौद्योगिकी से जुड़ा कुछ नया प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है। इस अवसर पर माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल के निदेशक अर्पित पंजवानी, वरिष्ठ ट्रस्टी राज कंवर, शिक्षक, छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित थे।

Leave A Comment