Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



भारत ने आज कॉमनवेल्थ गेम्स में दो गोल्ड समेत कुल छ: मेडल जीते

भारत ने आज कॉमनवेल्थ गेम्स में दो गोल्ड समेत कुल छ: मेडल जीते हैं। भारत के पहलवानों ने दो गोल्ड समेत कुल चार मेडल जीते। वहीं निशानेबाजी में तेजस्विनी सावंत ने 50मीटर राइफल प्रोन में सिल्वर मेडल जीता। दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने अपने ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल बरकरार रखा जबकि राहुल अवारे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में डेब्यू करते हुए पीला तमगा अपने नाम किया हालांकि गत चैंपियन बबीता फोगाट को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। किरण ने महिलाओं के 76 किलोवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। राहुल अवारे (57 किलो) ने कनाडा के स्टीवन ताकाहाशी को 15-7 से मात दी। ग्रोइन की चोट से जूझ रहे अवारे ने हार नहीं मानते हुए जबर्दस्त खेल दिखाया और इन खेलों की कुश्ती स्पर्धा में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने इससे पहले इंग्लैंड के जॉर्ज राम, ऑस्ट्रेलिया के थॉमस सिचिनी और पाकिस्तान के मोहम्मद बिलाल को हराकर फाइनल में जगह बनाई। जीत के बाद उन्होंने कहा, ‘मैं दस साल से इस पदक का इंतजार कर रहा था। मैं बता नहीं सकता कि कैसा महसूस कर रहा हूं। मैं 2010 में चूक गया और 2014 में टीम ट्रायल के बिना गई। मुझे खुशी है कि आखिरकार मेरा सपना सच हुआ। भारत की प्रबल पदक उम्मीद माने जा रहे सुशील ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए साउथ अफ्रीका के जोहानेस बोथा को सिर्फ 80 सेकंड में 10-0 से हराया। उन्होंने इससे पहले कनाडा के जेवोन बालफोर और पाकिस्तान के मोहम्मद असद बट को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के कोनोर इवांस को मात दी। इससे पहले भारत के लिए दिन का पहला पदक निशानेबाजी से आया। भारत के लिए दिन का पहला पदक तेजस्विनी सावंत ने जीता। तेजस्विनी ने महिलाओं की 50मीटर राइफल प्रोन में सिल्वर मेडल हासिल किया। सावंत ने 618.9 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर जीता। वहीं सिंगापुर की लिंडसे वेलोसो ने 621.0 का स्कोर करते हुए कॉमनवेल्थ खेलों में रेकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। स्कॉटलैंड की सेओनइड मैक्इनटोश ने 618.1 का स्कोर करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसी स्पर्धा में एक और निशानेबाज अंजुम मोदगिल ने निराशाजनक प्रदर्शन किया।

Leave A Comment