Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



मां नन्दा देवी महोत्सव 3 से 8 सितम्बर , जानिए खबर

नैनीताल। मां नन्दा देवी महोत्सव 3 सितम्बर से 8 सितम्बर तक धूम-धाम से मनाने हेतु जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। माॅ नन्दा देवी महोत्सव के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार पंचमी 3 सितम्बर दिन मंलगवार को 02 बजे रामसेवक सभा प्रांगण मंे महोत्सव का उद्घाटन होगा तथा सांय 8 बजे कदली वृक्ष पूजन होगा। षष्ठी 4 सितम्बर दिन बुद्धवार को प्रातः 07 बजे कदलीवृक्ष लाने हेतु सभा भवन से देवला मल्ला खेड़ा गोलापार के लिए प्रस्थान व अपरान्ह 3 बजे कदलीवृक्ष के साथ नगर भ्रमण व झांकिया निकाली जायेगी। सप्तमी 5 सितम्बर दिन बृहस्पतिवार को सेवा समिति भवन में मूर्ति निर्माण, 6 सितम्बर अष्टमी दिन शुक्रवार को ब्रह्ममुहूर्त में देवी स्थापना प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन नयना देवी प्रांगण में प्रारम्भ होगा तथा सांय 6ः30 बजे पंच आरती एवं प्रसाद वितरण व रात्रि 9 बजे माॅ भगवती पूजन के साथ ही रात्रि 12 बजे देवी भोग लगेगा। नवमी 7 सितम्बर दिन शनिवार को प्रातः 6 बजे महाभगवती पूजन, प्रातः 10 बजे दुर्गा सप्तशती पाठ एवं हवन, दोपहर 12ः30 बजे कन्याकुमारी पूजन, दोपहर 1 बजे डीएसए भवन में भण्डारे का आयोजन, 2ः30 बजे सुन्दर काण्ड, सायं 6ः30 बजे पंच आरती एवं प्रसाद वितरण, रात्रि 9 बजे महाभगवती पूजन के साथ ही रात्रि 12 बजे देवी भोग होगा। दशमी 8 सितम्बर दिन रविवार को प्रातः 9 बजे माॅ भगवती पूजन, दोपहर 12ः15 बजे श्री राम सेवक सभा प्रांगण में भव्य भण्डारे का आयोजन दोपहर 12ः30 बजे माॅ नन्दा सुनन्दा की शोभा यात्रा एवं नगर भ्रमण के साथ ही सांय 7 बजे माॅ पाषाण देवीमन्दिर के समीप मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा

जिलाधिकारी बंसल ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं। बंसल ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिये कि वे मेले से पूर्व नगर की सभी स्ट्रीट लाइटे चेक करें तथा बन्द पड़ी लाईटों को ठीक करना सुनिश्चत करें। उन्होंने मेले के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था के लिए जनरेटर के साथ ही बेट्री बैक-अप की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने, मोबाईल टाॅयलेट की भी व्यवस्था करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को मेलावधि में निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी रखने के निर्देश दिए। श्री बंसल ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को भण्डारे एवं मन्दिर स्थल पर पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मन्दिर प्रांगण में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर, उन्हे चालु करने तथा मेला क्षेत्र में भी सीसीटीवी लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षात्मक दृष्टि से मेला क्षेत्र को तीसरी आँख अर्थात सीसीटीवी की निगरानी में रखा जाए। श्री बंसल ने बताया कि मेले में पाॅलीथीन के साथ ही धूम्रपान पूर्णतया वर्जित रहेगा। इधर-उधर कूड़ा फैकने वालों का भी चालान किया जायेगा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को ठंडी सड़क में झाड़ी कटान कराने व मेले से पूर्व मेला क्षेत्र में गड्डों का भरान व बजरी बिछाने के भी निर्देश दिये ताकि मेला क्षेत्र में कीचड़ व जलभराव आदि न हो।

घरेलु गैस सिलैन्डर इस्तेमाल करते पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही

बंसल ने निर्देशित करते हुए कहा कि मेले में लगने वाले झूलों का इलैक्ट्रो मैकेनिकल सर्टिफीकेट लिए बिना किसी भी दशा में झूले लगाने की अनुमति प्रदान न की जाए। मेला दौरान खाने पीने की दुकानों में काॅमर्शियल गैस सिलैन्डर ही इस्तेमाल होेंगे, घरेलु गैस सिलैन्डर इस्तेमाल करते पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होंने पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक चैबंद करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि गतवर्ष के भाॅति श्रद्धालुओं द्वारा बकरा लाने पर उसका पंजीकरण किया जायेगा तथा बकरे की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराने के साथ ही बकरे को पुलिस एस्कोट के साथ मंदिर में ले जाया जायेगा व पूजा अर्चना के बाद मेला क्षेत्र से बाहर भेजा जायेगा। इस हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की टीम चैबीस घंटे पशुपंजीयन पण्डाल में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगी। मेले में फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस व्यवस्था के साथ गोताखोर भी तैनात रहेंगे। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने बताया कि मेले में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि मेले में उत्पात मचाने वाले एवं असामाजिक तत्वों को तत्काल जेल भेजा जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में महिला पुलिस की भी तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि विशेष दिवस पर नैनीताल शहर के बाहरी क्षेत्रों में भी पुलिस बल तेनात करने के साथ ही गश्त भी की जाएगी। बैठक में राम सेवक सभा के पदाधिकारियों व गण मान्य व्यक्तियों द्वारा भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। नन्दादेवी महोत्सव में लगभग 600 स्टाॅल लगाये जायेेगें तथा सरकारी विभागों व स्वयंसेवी संस्थाओं को भी दुकानें आवंटित की जायेंगी। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र से बाहर दुकान लगाने पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। पूरा मेला सीसी टीवी कैमरे के नजर में रहेगा। मेले के दौरान पुलिस कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जायेगा साथ ही मेला परिसर में चिकित्सा कैम्प, रैड का्रॅस का शिविर भी लगाया जायेगा। दुकानदारों का सत्यापन कराया जाएगा। हल्द्वानी, भवाली, कालाढुंगी क्षेत्रों से आने वाले मेला दर्शनार्थियों के आवागमन के लिये रोडवेज की अतिरिक्त बसें लगाई जायेगी। बैठक में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, पूर्व सांसद डाॅ.महेन्द्र पाल,राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज शाह, सचिव राजन लाल शाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप शाही, उप सचिव डाॅ.मोहति सनवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, मनोज जोशी, शान्ति मेहरा के अलावा प्रबन्ध निदेशक केएमवीएन रोहित कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी केएसटोलिया, एसएस जंगपांगी, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment