Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



मुझे समाजसेवी होने का असली अर्थ लॉकडाउन ने समझाया : अरुण कुमार यादव

 

आज से ठीक एक साल पहले कोरोना महामारी के लॉकडाउन के समय के जीवनमय को शब्दों में पिरोये समाजसेवी अरुण कुमार यादव

आज से एक साल पहले लॉक डाउन लगने के बाद चारो तरफ सन्नाटा पसरा था उस समय मेरे समाजिक कार्य के प्रति संकट के बादल मंडरा रहे थे मेरे संस्था अपने सपने के बच्चों के अधिकांश माता पिता रोज की दिहाड़ी मजदूरी करने वाले थे अपने परिवार के साथ साथ संस्था के लगभग 130 बच्चों के परिवार को भी सँभालने की जिम्मेदारी और बढ़ गयी , मुझे वह दिन याद है जब लॉकडाउन होने के ठीक तीन दिन बाद संस्था के बच्चे आये सर मेरे घर मे कुछ भी राशन नही है खाने के लिए हो सके तो राशन दे दीजिए सर, यह सुन मैं बच्चों को कुछ राशन दे दिए फिर मैंने सोचा ऐसे एनजीओ के और बच्चो के परिवार भी होंगे तो मैं उनकी मदद के लिए कदम बढ़ाना शुरू कर दिया |

मेरा लॉकडाउन से सबसे महत्वपूर्ण सिख उस समय मिला जब देहरादून के माजरा से पैदल एक मजदूर जो लॉक डाउन से पहले घरो में पोताई का कार्य करते थे सलीम नामक यह मजदूर जब मेरे पास राशन के लिए आये तो किसी तरह मैंने उनकी मदद किया , तब मैंने सोचा यदि मैं इस कोरोना महामारी के संकट में केवल संस्था के बच्चों एंव उनके परिवार की ही मदद किया तो यह मेरा स्वार्थ हो जाएगा , क्यो की इस संकट की घड़ी में जरूरतमंद, मजदूर, छात्र छात्रा भी परेशान थे तो मुझे इनके बारे में भी सोचना चाहिए , उस समय मैं पहली बार सोशल मीडिया के साथ वट्सअप स्टैट्स पर कुछ लोगो का मदद रूपी फ़ोटो शेयर किया फिर क्या कारवाँ बनता गया लोगो द्वारा मदद मिलना शुरू हुआ, बहुत से लोगो ने मेरे ऊपर विश्वास किया उस विश्वास को मैं बुझने नही दिया , मेरा और दो गुने जोश के साथ मदद रूपी कारवां प्रारभ हो गया, सभी लोगों के मदद से लॉकडाउन और अनलॉक डाउन के समय में संस्था के लगभग 130 बच्चों एवं उनके परिवार के साथ साथ 2000 से अधिक मजदूरों एवं कुछ छात्र छात्राओं की भी राशन एवं हौसलें रूपी मदद किया | वही जरूरतमंद बच्चों के शिक्षा के प्रति मदद तो वही नंगे पांव रहने वाले मजदूरों को चप्पले प्रदान करना रहा | चाहे उस घड़ी हो या इस घड़ी हो सभी सहयोगियों ने जो स्नेह प्यार और दिल खोल कर मदद के लिए हाथ बढ़ाये उन सभी को मेरा अभिनंदन शुक्रिया, आभार , उस समय मेरा पग पग साथ देने वाले विकास चौहान जी , बद्रीविशाल जी का भी सदा अभिनंदन आभार, साथ ही शुक्रिया आभार अभिनंदन समस्त देहरादून मीडिया का भी | “समाजसेवी होने का असली अर्थ असल मे लॉकडाउन ने ही मुझे सिखाया…”

Leave A Comment