Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



सिविल सेवा परीक्षा परिणाम : रामनगर के शुभम अग्रवाल ने हासिल किए 43वीं रैंक

देहरादून/रामनगर । संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 की अंतिम परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड के रामनगर के शुभम अग्रवाल ने सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 43वीं रैंक हासिल की है। जिससे उनके परिवार में जश्न का माहौल है। शुभम वर्तमान में कानपुर रिजर्व बैंक में मैनेजर हैं। इस समय वह वहीं हैं। मूल रूप से भवाली निवासी अमित दत्त की सिविल सेवा परीक्षा में 761 रैंक है। अमित ने सरस्वती अकेडमी अल्मोड़ा से इंटर की परीक्षा पास की। अमित की माता का नाम शारदा देवी व पिता का नाम सुनील दत्त है। सिविल सेवा परीक्षा 2019 के परिणाम में पहले स्थान पर प्रदीप सिंह रहे। दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा हैं। परीक्षा के माध्यम से कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें जनरल कैटेगरी के 304 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के 78 उम्मीदवार, ओबीसी के 251, एससी  के 129 और एसटी के 67 कैटेगरी के उम्मीदवार शामिल हैं। इसके साथ ही सिविल सेवा परीक्षा में दून की बेटी विशाखा डबराल ने ऑल इंडिया 134वीं रैंक हासिल की। इससे पहले भी वह एक बार 134वीं रैंक हासिल करके वर्तमान में गुजरात में आईपीएस हैं। रुड़की के ओजस्वी राज ने 227वीं व दून निवासी मुकुल जमलोकी ने परीक्षा में 260वीं रैंक हासिल की है। मुकुल इस वक्त इंडियन पोस्टल सर्विस का प्रशिक्षण ले रहे हैं। गोपेश्वर के रहने वाले प्रशांत की 397वीं रैंक है। वहीं बाजपुर, ऊधमसिंह नगर के ऋजुल ने भी सिविल सेवा परीक्षा में 702वीं रैंक हासिल की। वह वर्तमान में राज्यसभा में कार्यरत हैं। जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर की बेटियों ने भी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है। नेवी गांव निवासी सृष्टि ने 734वीं और त्यूणी तहसील अंतर्गत देवाघार खत के मेघाटू गांव निवासी श्रुति शर्मा ने 775वीं रैंक हासिल की। भवाली निवासी अमित दत्त ने 761 रैंक प्राप्त की। देर शाम तक सामने आए नतीजों में इन होनहारों के नाम सामने आए हैं। यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की परीक्षा में चमोली के खाल भिकोना गांव निवासी प्रशांत बादल नेगी ने 397वीं रैंक प्राप्त की है। प्रशांत का कहना है कि सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और एकाग्रता बेहद जरूरी है। इस सफलता को अर्जित करने के लिए सात साल तक कड़ी मेहनत की। प्रशांत ने इंटर तक की पढ़ाई जीआईसी गोपेश्वर में करने के बाद ग्रेजुएशन नोएडा से की। वर्ष 2019 में साइकोलॉजी से नेट क्वालीफाइड किया है। प्रशांत के पिता हरेंद्र सिंह नेगी गोपेश्वर में व्यवसायी हैं और माता पूनम नेगी गृहणी हैं। पिता हरेंद्र नेगी ने बताया कि प्रशांत के दादा बाग सिंह नेगी का अपने पोते को प्रशासनिक सेवा में भेजने का सपना था, जो आज पूरा हो गया है। प्रशांत ने बताया कि माता-पिता के साथ ही शिक्षक मुकुल पाठक और दोस्त जितिन भोला ने उसे आगे बढ़ने के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य किया।

Leave A Comment