Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



सीएम ने मृतक होमगार्ड जवानों की पत्नियों को 5-5 लाख की धनराशि किये वितरित

UK

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर होमगार्ड के जवानों व नागरिक सुरक्षा के स्वंय सेवकों को शुभकामनायें दी। उन्होने 17 अधिकारियों को उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित रैतिक परेड की सलामी ली तथा होमगार्ड मुख्यालय के विस्तारित भवन का भी लोकार्पण किया। तपोवन रोड, ननूरखेड़ा स्थित होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सेवा के दौरान मृतक दो होमगार्ड जवानों, उधम सिंह नगर निवासी स्व0 सुरेन्द्र कुमार तथा पौड़ी निवासी स्व0 भवानी प्रसाद की पत्नियों को 5-5 लाख की धनराशि के चेक भी प्रदान किये। उन्होने इस अवसर पर होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा की स्मारिका तथा जिंगल वीडियो का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य देश में सबसे सुरक्षित राज्यो में दूसरे स्थान पर आ गया है। यह हमारी सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, पुलिस व सुरक्षा बलों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, इसमें सुरक्षा से जुडे संगठनों का बडा योगदान है। इस दिशा में हम देश में पहले नम्बर पर आये इसके लिये सभी को समेकित प्रयास व भागीदारी निभानी होगी, इसके लिये हमारी प्रकृति भी हमारा सहायोग करती है। उन्होने कहा कि राज्य की आन्तरिक सुरक्षा के साथ ही आपदा राहत, स्वच्छता मिशन, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा व सामाजिक सुरक्षा से सम्बंधित विभिन्न अवसरों पर होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाता रहा है। उन्होने कहा कि जवानों को शाररिक दक्षता के प्रति भी विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि शरीर स्वस्थ होने से मन व बुद्धि भी स्वस्थ रहती है। वर्दी के साथ अनुशासित रहकर आदेशों के अनुपालन की जिम्मेदारी रहती है। प्राकृतिक दृष्टि से हमारा राज्य आपदा प्रभावित रहता है। हिमालय की नाजुकता से केदारनाथ जैसी आपदाओं का हमें सामना करना पडता है। ऐसे में होमगार्ड जैसे संगठनों का बड़ा योगदान रहता है। उन्होनेे कहा कि रैतिक परेड़ में जवानों के कदम से कदम ही नहीं मिलते उनके दिल भी मिलते हैं, इससे साथ चलने की भी प्रेरणा मिलती है। उन्होने कहा कि हाल ही में सम्पन्न हुए हिमाचल विधानसभा चुनावों में राज्य के एक हजार होमगार्डो की सेवा ली गई, इससे चुनाव आयोग का विश्वास हम पर बना। उन्होने कहा कि इन संगठनों की मजबूती के लिये राज्य सरकार द्वारा पूरा सहयोग प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर कमाण्डेंट जनरल होमगार्ड एवं निदेशक नागरिक सुरक्षा आर0एस0मीणा ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होने बताया कि प्रदेश में 6411 पुरूष व महिला होमगार्ड के जवान कार्यरत है। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष आई.एस.बिन्द्रा, विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ‘, कुंवर प्रणव सिंह ‘‘चैम्पियन‘‘ सहित पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave A Comment