Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



उत्तराखण्ड में फिल्म की शूटिंग के लिये शुल्क नही, जानिये खबर

uk-cm-shahid

नई टिहरी | देश के अधिक से अधिक फिल्म निर्माता उत्तराखण्ड का नैसगिृक सौन्दर्य देखकर उत्तराखण्ड में फिल्मों का निर्माण करेंगे ताकि उत्तराखण्ड की पहचान देश-विदेश में हो। इसको देखते हुए सरकार ने फिल्म की शूटिंग के लिये शुल्क नही लेने का निर्णय लिया है। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई टिहरी में फिल्म प्रोड्यूसर नितिन चन्द्रचूड एवं नारायण सिंह के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ’’बिजली गुल मीटर चालू’’ के मुर्हुत के दौरान उपस्थित जनसामान्य को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस क्षेत्र में फिल्मों के निर्माण/फिल्मांकन हेतु व्यापक सम्भावनायें है। आवश्यकता है उसको गहराई में देखने की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है। यहाॅ तीर्थ स्थलों के साथ ही साधकों की तपोस्थली भी है। जिसके बारे में इस क्षेत्र के सूदूर अॅचलों में जाने से जानकारी हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी ने इस देश को बहुत कुछ दिया है। अब टिहरी के विकास के लिए कुछ करने का समय आया है। इसलिए जब फिल्म निर्माताओं के द्वारा उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण की इच्छा जताई गई तो सरकार ने टिहरी को पहली प्राथमिकता दिये जाये जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने टिहरी के इतिहास के बारे में बताते हुए खेट पर्वत से लेकर सेम मुखेम गंगू रमोला तथा मलेथा के वीर भड माधौ सिंह के बारे में विस्तृत जानकारी फिल्म से जुडे लोगों को बताई। उन्होंने कहा कि टिहरी भिलंगना व भागीरथी नदियों का संगम रहा है और इस टिहरी बॅाध झील से यहाॅ का इतिहास जुडा है। उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिये शुल्क अब नही लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में फिल्म निर्माण से यहाॅं के लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार मिलेगा। जिससे उनकी आर्थिकी में सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील को भी फिल्मों की शूटिंग के लिये विकसित किया जा रहा है। इस फिल्म में मुख्य कलाकर के रुप में फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर व फिल्म अभिनेत्री श्रृद्धा कपूर के अलावा अन्य कलाकार भी शामिल है, जो जनपद के विभिन्न स्थानों पर इस फिल्म की शूटिंग करेंगे। इस अवसर पर विधायक धन सिंह नेगी, शक्तिलाल शाह, सचिव मुख्यमंत्री राधिका झा, सचिव सूचना डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय, जिलापंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, जिलाधिकारी सोनिका, एसएसपी बिमला गुंज्याल सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे

Leave A Comment