रॉयल रेंजर्स और डेंजर का जीत से आगाज
Posted by Pehchanexpress Admin on Wednesday, November 25, 2026 · Leave a Comment

सचिवालय प्रीमियर लीग 2026 का शुभारम्भ
देहरादून | सचिवालय प्रीमियर लीग 2026 के उद्घाटन मैच में सचिवालय रॉयल रेंजर्स ने सचिवालय यूनाइटेड को 6 विकेट से हराया। यूनाइटेड ने सचिन बिष्ट 46, संतोष पांडे 29, अरविंद दानू 20 की मदद से 06 विकेट पर 172 रन बनाए। अजीत शर्मा व हितेश छेत्री ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल रेंजर्स ने 15.5 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाकर जीत दर्ज की। ऑलराउंडर अजीत शर्मा ने 85 रन बनाए। कप्तान टिकराज ने 26 रन बनाए । यूनाइटेड के अंकित नौटियाल, सिद्धार्थ उनियाल व संतोष पांडे को 1-1 विकेट मिला।
अजीत शर्मा मैन ऑफ द मैच बने।
दूसरे रोमांचक मुकाबले में सचिवालय डेंजर्स ने सचिवालय स्मैशर्स को मात दी। स्मैशर्स की टीम 13 ओवर में 68 रन पर सिमट गई । अशोक ने 16 रन बनाए। डेंजर्स के शीशपाल रावत ने 4 व रविंदर ने 3 विकेट लिए। 69 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डेंजर्स की टीम ने 07 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। मनोज भट्ट ने 34 रन बनाए। स्मैशर्स के नूर मोहमद ने 03 विकेट लिए।

शीशपाल मैंन ऑफ द मैच बने।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर सचिव संतोष बड़ौनी जी, विशिष्ट अतिथि हिमांशु भट्ट तथा क्लब पदाधिकारी—अध्यक्ष अनिल नेगी , सचिव विनोद शर्मा , उपाध्यक्ष अनुज चमोली, प्रचार सचिव प्रियांशु आहूजा और संयुक्त सचिव प्रदीप आगरी उपस्थित रहे।