Breaking News:

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026



झारखंड निकाय चुनाव में बीजेपी का परचम

bjp

झारखंड निकाय चुनाव में बीजेपी ने पाचों नगर निगम पर कब्जा जमाया है. पाचों नगर निगम के मेयर और उपमेयर पद पर बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है. पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम के लिए मेयर पद पर बीजेपी के अरूणा शंकर, तो उपमेयर पद के लिए बीजेपी के ही राकेश कुमार ने फतह हासिल की है. मेयर पद के लिए अरूणा सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी पूनम सिंह को हराया, जबकि डिप्टी मेयर पद पर राकेश कुमार ने जेएमएम प्रत्याशी को मात दी. रांची नगर निगम, बीजेपी और खासकर सीएम रघुवर दास के लिए सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा का विषय था, जिसे बीजेपी ने बचा लिया है. रांची नगर निगम के दोनों पदों, मेयर पद पर आशा लकड़ा और डिप्टी मेयर पद पर संजीव विजयवर्गीय ने जीत दर्ज कराई है. इस जीत के साथ ही दोनों ने अगले पांच साल तक के लिए अपनी-अपनी कुर्सी भी बचा ली है. नगर परिषद से पहली बार नगर निगम बने सरायकेला के आदित्यपुर में बीजेपी के विनोद श्रीवास्तव और अमित सिंह, मेयर और डिप्टी मेयर पद पर जीत पाई है. विनोद श्रीवास्तव आदित्यपुर नगर परिषद में उपाध्यक्ष थे. इस लिहाजा से एक बार फिर जनता ने उनपर भरोसा जताया है. अमित सिंह को बीजेपी ने नया चेहरा के रूप में जनता के सामने रखा, जिनको जनता ने स्वीकार किया है. गिरिडीह नगर निगम में भी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर कमल का कब्जा हुआ. मेयर पद के लिए सुनील कुमार पासवान और डिप्टी मेयर पद पर प्रकाश राम ने जीत हासिल की. दोनों ने कांग्रेस प्रत्याशियों को हराया. प्रकाश राम वर्तमान में बीजेपी के गिरिडीह जिलाध्यक्ष भी हैं. सुनील कुमार पासवान बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के सदस्य हैं. केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के क्षेत्र हजारीबाग नगर निगम में भी बीजेपी का परचम लहरा. मेयर पद पर रौशनी तिर्की और डिप्टी मेयर पद राजकुमार चौधरी को जीत मिली है. दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को हार मिली है. रौशनी तिर्की को केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा का करीबी माना जाता है, जबकि राजकुमार लाल पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं. पिछले कुछ समय से वह हाशिये पर थे, लेकिन निकाय चुनाव में पार्टी ने उन्हें मौका दिया और वह उप महापौर पद पर जीते हैं.

Leave A Comment