Breaking News:

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026



व्हाट्सएप ग्रुप पर सुसाइड नोट पोस्ट और शव पेड़ पर मिला लटका

wsp

लक्सर। व्हाट्सएप ग्रुप पर सुसाइड नोट पोस्ट करने के बाद फैक्ट्री कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। शनिवार सुबह उसका शव श्मशान घाट के पास पेड़ से लटका मिला। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने सालों (पत्नी के भाइयों) को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला निवासी रणजीत पुत्र रामशंकर वर्षों से लक्सर स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करता था। वह कस्बे के वार्ड नंबर 10 में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, रणजीत के साथ उसके चार साले (पत्नी के भाई) भी उसी फैक्ट्री में कार्य करते थे। बताया जाता है कि रणजीत का पिछले कुछ दिनों से अपने सालों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को भी रणजीत की अपने सालों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद से ही रणजीत अपने घर से लापता हो गया था। बताया जा रहा है कि रणजीत ने अपना एक सुसाइड नोट फैक्ट्री कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया था। जैसे ही साथियों ने उसका सुसाइड नोट पढ़ा तो वे उसको फोन करने लगे। साथ ही उन्होंने रणजीत की तलाश भी शुरू कर दी। शनिवार सुबह लक्सर कस्बे के श्मशान घाट के पास एक पेड़ से उसका शव लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। उसकी शिनाख्त कराई गई तो पता चला कि शव रणजीत का ही है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि सालों की ओर से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी से तंग आकर उसने मौत को गले लगाया है। कोतवाल एसी शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Comment