Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



अवैध रूप से संचालित किट्टी कमेटिया हो प्रतिबंधित

विकासनगर/देहरादून । ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा व महासचिव भास्कर चुग ने क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रही किट्टी कमेटियों को प्रतिबंधित करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने इन्वेस्टमेंट कंपनियों, ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट कंपनियों पर भी रोक लगाने की मांग की है। यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में एसोसिएशन महासचिव भास्कर चुग एवं अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन ने मानव अधिकार आयोग उत्तराखंड के समक्ष भी एक वाद दाखिल किया है, जिसमें शीघ्र सुनवाई प्रारंभ होने की उम्मीद भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अनेक किट्टी संचालक मोटी कमाई का लालच देकर भोली-भाली जनता का करोड़ों रुपया हड़प कर चुके हैं. यही स्थिति हरबर्टपुर, डाकपत्थर, देहरादून, डोईवाला, ऋषिकेश, मसूरी की है। कुछ मामलों में न्यायालय द्वारा किट्टी कमेटी संचालकों को जेल भी भेजा गया है। इसी प्रकार कुछ इन्वेस्टमेंट कंपनियों, ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट कंपनी द्वारा भी निवेशकों का मोटा धन हड़प कर लिया गया है तथा एक कंपनी संचालक को विकास नगर में भी जेल भेजा गया है, वर्तमान में भी विकास नगर के कई बड़े व प्रतिष्ठित होटलों में किट्टी कमेटी का काला कारोबार जोर शोर से चल रहा है इनके चंगुल में अधिकतर महिलाएं आती हैं। निश्चित रूप से वर्तमान में किट्टी चला रहे संचालक जनता का धन हड़प कर गायब हो जाएंगे यह बात पक्की है। प्रशासन को अवैध रूप से चल रहे इस धंधे की कई बार जानकारी दी गई है और इसे रोकने की मांग भी की गई है परंतु प्रशासन की नाक के नीचे यह अवैध कारोबार आज भी धड़ल्ले से जारी है जिस कारण माननीय मानव अधिकार आयोग के समक्ष एसोसिएशन ने वाद दायर किया है। एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद शर्मा व महासचिव भास्कर चुग ने जनता से भी अपील की है कि वे किट्टी कमेटी, इन्वेस्टमेंट कंपनी, ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट कंपनी एवं अवैध एमएलएम के चक्कर में फंसकर अपनी गाढ़ी कमाई को डूबने से बचाएं।

Leave A Comment