Breaking News:

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026



सीएम त्रिवेंद्र ने किया पेयजल योजनाओं का शिलान्यास

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को नथुवावाला, देहरादून में 22 करोड़ 48 लाख रूपये की पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया। विश्व बैंक पोषित अर्द्धनगरीय क्षेत्रों हेतु उत्तराखण्ड पेयजल कार्यक्रम के तहत नथुवावाला पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि दिसम्बर 2020 तक इस पेयजल योजना का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। इस पेयजल योजना से क्षेत्र में प्रतिदिन 16 घण्टे पेयजल की उपलब्धता होगी। इस योजना से पानी 40 फीट की ऊँचाई तक बिना पम्प की सहायता से लिफ्ट हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए लगभग एक हजार करोड़ रूपये की अर्द्धनगरीय पेयजल योजना है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में नथुवावाला, बालावाला, बद्रीपुर, नत्थनपुर, नवादा क्षेत्रों के लिए 60 करोड़ से अधिक की पेयजल की योजनाएं प्रारम्भ की गई। जिनमें से 36 करोड़ रूपये की योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यह पेयजल योजना 2050 तक पानी की आपूर्ति करेगी। सोंग बांध के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। सोंग बांध बनने के बाद यह पूरा क्षेत्र रिचार्ज हो जायेगा। सोंग बांध बनने के बाद रिस्पना नदी पर पानी की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि नदियों के पुनर्जीवीकरण के लिए सरकार अनेक प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें वृक्षारोपण के साथ ही वर्षा जल के संचय की दिशा में प्रयास करने होंगे। नथुवावाला व उसके आस-पास के क्षेत्रों में अभी 3 करोड़ की लागत से 1800 बिजली के पोल लगे हैं, 35 ट्रांसर्फमर लग चुके हैं, जबकि 18 ट्रांसफार्मर और लगने हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘‘मन की बात‘‘ में जल संचय, ई-पेमेंट, जनसंख्या नियंत्रण, कुपोषण से मुक्ति व प्लास्टिक के खिलाफ अभियान का जिक्र किया है। इस दिशा में सबका योगदान जरूरी है। उन्होंने कहा कि हैप्पीनेस व स्वच्छ भारत की दिशा में देश को ले जाने का प्रधानमंत्री जी ने जो संकल्प लिया है, उसको साकार करने के लिए जन सहयोग की आवश्यकता है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने जनता से अपील की है कि प्लास्टिक से मुक्ति के लिए राज्य सरकार का सहयोग किया जाय। उन्होंने कहा कि हमें प्लास्टिक का बहिष्कार करना है। जल्द ही देहरादून को पूर्णतः प्लास्टिक से मुक्त करना होगा। इसके लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। इस अवसर पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल, पार्षद स्वाति डोभाल, पेयजल के कार्यक्रम निदेशक उदयराज, मुख्य महाप्रबंधक जल संस्थान एस.के शर्मा, एम.डी. पेयजल श्री भजन सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र पंवार आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment