Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



माॅ नन्दा-सुनन्दा महोत्सव का शुभारंभ, जानिए खबर

नैनीताल । वैदिक मंत्रो एवं धार्मिक अनुष्ठान के बीच मंगलवार को माॅ नन्दा-सुनन्दा महोत्सव का क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, विधायक संजीव आर्य, पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, जिलाधिकारी सविन बंसल व एसएसपी सुनील कुमार मीणा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके साथ ही माॅ नन्दा-सुनन्दा के धार्मिक ध्वज प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा माॅ नन्दादेवी की स्तुति वन्दना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने नन्दादेवी महोत्सव की क्षेत्रवासियों को शुभकामानाऐं देते हुए सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने व सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि नन्दा महोत्सव का 116 वर्ष पुराना इतिहास है। उन्होंने महोत्सव शुरू करने वाले पूर्वजों की प्रशंसा करते हुए इस परम्परा को संजोकर रखने व आगे बढ़ाने हेतु हम सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने राम सेवक सभा की सराहना करते हुए 5 लाख की धनराशि राम सेवक सभा को व 5 लाख की धनराशि निर्माणाधीन भवन को पूर्ण करने हेतु सेवा समिति को देने की घोषणा की, साथ ही उन्होंने नैनीताल नन्दा देवी महोत्सव को जो सी श्रेणी में है, उसे अगले वर्ष ए श्रेणी में किए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि नैनी झील, बलियानाला संरक्षण कार्य व पार्किंग हेतु संसद में बात रखी थी, आगे भी इस बात को पुख्ता तरीके से रखेंगे। सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने नन्दा देवी महोत्सव की बधाई देते हुए सभी की सुख-समृद्धि व मेला सफलता की कामना की। उन्होंने राम सेवक सभा को 5 लाख रूपये देने के साथ ही नैनीताल शहर की आन्तरिक सड़को के निमार्ण-मरम्मत हेतु 1 करोड़ रूपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहर में वाहनो के बढ़ते दबाव को देखते हुए नारायण नगर में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसके लिए भूमि चयनित है व शासन द्वारा 85 करोड़ रूपये की धनराशि प्रस्तावित की गयी है। उन्होंने कहा कि शहर में जनसंख्या के बढ़ते हुए दबाव को देखते हुए एडीबी के माध्यम से 65 करोड़ की धनराशि से रूसी गाॅव में एसटीपी बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। इसी तरह नगर वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कोसी नदी पर बैराज एवं पम्पिंग योजना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने सांसद से नन्दा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित कराने की मांग रखी व बलियानाले का स्थायी उपचार कराने में केन्द्र सरकार से मदद दिलाने की मांग की। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मलार्थियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसके लिए मेले में पर्याप्त सुरक्षा बल के साथ ही सादी वर्दी में एलआईयू, सीसीटी कैमरे द्वारा पैनी नजर रखी जाएगी। हेमन्त बिष्ट, नवीन पाण्डे, मीनाक्षी कीर्ति ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का सचालन किया। इस अवसर पर राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज लाल शाह, उपाध्यक्ष अनूप शाही, महासचिव राजन लाल शाह, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मन्टू, कमलेश ढोडियाल, गोपाल रावत, शांति मेहरा, भानू पन्त, जीएल शाह, मुन्नी तिवारी, विवेश शाह, प्रदीप बिष्ट, आनन्द दरम्वाल, मुकुल जोशी आदि उपस्थित थे |

Leave A Comment