Breaking News:

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026



सीएम त्रिवेंद्र ने पुलिस भवन के निर्माण, थाना विविध निधि बढ़ाये जाने की स्वीकृति प्रदान की

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को सचिवालय में गृह विभाग की समीक्षा करते हुए राज्य में कानून व्यवस्था की चुनौतियों का दक्षता के साथ सामना करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने यातायात प्रबन्धन व ड्रग्स की प्रवृत्ति को रोकने, वाहन चोरी पर प्रभावी नियन्त्रण, संवेदनशील मामलों के अनावरण में तेजी लाने के साथ ही युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से रोकने के लिये स्कूल व कॉलेजों में नियमित रूप से जन जागरूकता अभियान संचालित करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेश में आर्थिक अपराधों पर प्रभावी नियन्त्रण के लिये पृथक से थाने के गठन, हल्द्वानी में साइबर थाना, तथा डि-एडिक्शन सेन्टर की स्थापना के साथ ही पुलिस विभाग में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारम्भ करने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने देहरादून में बहुउद्देशीय पुलिस भवन के निर्माण, थाना विविध निधि बढ़ाये जाने की भी स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने अपराध नियंत्रण हेतु 20 पी.सी.आर वाहनों के क्रय, पुलिस विभाग में कार्यरत अंशकालिक सफाई कार्मिकों का मानदेय 1500 से बढ़कर 3000 किये जाने तथा विचाराधीन बंदियों के भोजन व्यय को 45 रू. से बढ़ाकर 100 रू. करने की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने ग्राम चौकीदारों को आपदा मित्र के रूप में भी प्रशिक्षित करने की भी बात कही, ताकि आपदा के समय उनकी भी सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर किये जाने वाले चालान के समय संबंधित कार्मिकों से आम जनता के साथ शालीनता से पेश आने को कहा है। ई-चालान व्यवस्था को प्रभावी बनाये जाने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें आपसी अनावश्यक बहस से भी बचा जा सकेगा। उन्होंने केदियों द्वारा तैयार किये गये उत्पादों से होने वाली आय का एक हिस्सा कैदियों को दिये जाने तथा होमगार्डों के बेहतर प्रशिक्षण पर भी ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021 के महाकुम्भ की सुरक्षा के दुष्टिगत प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिये है। उन्होंने के.पी.आई. के अन्तर्गत निर्धारित मानकों में अपेक्षित प्रगति के साथ ही प्रदेश में अपराध नियंत्रण हेतु किये जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदीय पुलिस अधीक्षकों से भी कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव अमित नेगी, पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, डी.जी. लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार के साथ ही शासन एवं पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे। 

Leave A Comment