Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



डेंगू पर नियंत्रण हेतु कारगर प्रयासों की जरूरतः सीएम

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में डेंगू रोग पर नियंत्रण एवं प्रभावी रोकथाम के लिये कारगर एवं समेकित प्रयासों की जरूरत बतायी है। उन्होंने इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही सभी जिलाधिकारियों को सर्तकता एवं समन्वय से कार्य करने को कहा है। उन्होंने इस रोग के प्रति जन जागरूकता के प्रसार तथा स्वच्छता एवं सफाई पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिये हैं।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने शनिवार को सचिवालय में डेंगू रोग की रोकथाम के सम्बन्ध में किये जा रहे प्रयासों की शासन के उच्चाधिकारियों, सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने डेंगू के प्रति सजग रहने तथा इसके लिये नियमित रूप से फॉगिंग एवं इसके लार्वा की जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि डेंगू के प्रति लोगों में व्याप्त खौफ के वातावरण को समाप्त करने की जरूरत है। इसके लिये स्वास्थ्य विभाग, आशा, आंगनबाड़ी, ए.एन.एम, सिविल सोसाइटी के साथ नियमित रूप से जन जागरूकता अभियान संचालित किया जाए।  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने सभी जिलाधिकारियों से अपने कार्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग सख्ती के साथ बंद करने को कहा है। उन्होंने इसके उपयोग से होने वाले नुकसान के सम्बन्ध में भी जन जागरूकता के प्रसार पर ध्यान देने को कहा है। मुख्यमंत्री ने जल जनित रोगों के प्रति भी प्रभावी नियंत्रण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसके लिये ग्राम समूह पेयजल योजनाओं में भी क्लोरेशन की व्यवस्था करने, नियमित रूप से फॉगिंग व साफ-सफाई की व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा। इससे बीमारियों पर हम प्रभावी नियंत्रण करने में सफल हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने डेंगू के उचित ईलाज के लिये होने वाली जांच में आई.एम.ए. व निजी पैथोलॉजी से समन्वय बनाकर इसके लिये वास्तविक फीस का निर्धारण किये जाने के भी निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में डेंगू रोगियों की संख्या 2595 हैं। स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक रोगी के स्वास्थ्य के प्रति सजग है व सभी भर्ती रोगियों के स्वास्थ्य पर निरन्तर निगरानी रखी जा रही है। डेंगू रोग एक स्वतः ठीक होने वाला साधारण मौसमी वायरल रोग है, जो हर वर्ष मानसून के साथ ही फैलता है। डेंगू रोग से निपटने के लिये सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रूप से तैयार है।इस वर्ष डेंगू रोग के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जनपद देहरादून में 03 व जनपद नैनीताल में 01 अतिरिक्त निःशुल्क डेंगू एलीसा जांच केन्द्र क्रियान्वित किया गया है। वर्तमान में देहरादून में 04(दून चिकित्सालय, कोरोनेशन, गांधी शताब्दी व एस.पी.एस. ऋषिकेश), हरिद्वार में 01(मेला चिकित्सालय), नैनीताल में 02(मेडिकल कालेज, बेस चिकित्सालय), ऊधमसिंहनगर में 01 (जिला चिकित्सालय) व पौड़ी में 01(जिला चिकित्सालय) जांच केन्द्र संचालित है। निःशुल्क जांच केन्द्रों के माध्यम से सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों के संदिग्ध डेंगू मरीजों को जांच सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। सरकारी जांच केन्द्रों में समस्त डेंगू मरीजों जिसमें निजी चिकित्सालयों के मरीज भी सम्मिलित हैं व नये जांच केन्द्र भी खोले गये हैं। जिस कारण डेंगू मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। वर्तमान तक डेंगू रोग से 04 मृत्यु(पुष्टिगत डेंगू) जनपद देहरादून से दर्ज हुई है, जो पूर्व से अन्य रोग से ग्रसित थे। जनपद देहरादून में विभाग द्वारा 50 हजार से ज्यादा घरों में जाकर लगभग 03 लाख की आबादी में घरों में जाकर डेंगू के लार्वा पनपने के स्थानों को नष्ट किया गया तथा इन क्षेत्रों के लोगों को डेंगू के लार्वा के बारे में जागरूक किया गया। बैठक मे सचिव वित्त अमित नेगी, राधिका झा, अरविन्द सिंह हयांकी, एस.ए. मुरूगेशन, सोनिका, अपर सचिव अरूणेन्द्र सिंह चैहान के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment