Breaking News:

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026



पंचायत चुनाव: विकास खण्ड मुख्यालय पर होगा चुनाव चिन्ह आवंटन

देहरादून | जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने बताया कि सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत  के पदों के नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी जांच करने व नाम वापसी तथा निर्वाचन प्रतीक चिन्ह आवंटन का कार्य क्षेत्र पंचायत (विकासखण्ड) मुख्यालय पर होगा तथा मतों की गणना क्षेत्र पंचायत (विकासखण्ड) के मुख्यालय पर की जायेगी तथा परिणाम भी क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर ही घोषित किया जायेगा। सदस्य जिला पंचायत  के सदस्यों हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने, उसकी जांच, नाम वापसी  तथा निर्वाचन प्रतीक आवंटन का कार्य जिला पंचायत मुख्यालय पर होगा किन्तु मतों की गणना सम्बन्धित  क्षेत्र पंचायतों के मुख्यालय पर होगी और निर्वाचन परिणाम जिला पंचायत मुख्यालय पर घोषित किये जायेंगे। निर्वाचन राज्य निर्वाचन आयोग की समयसारणी के अनुसार चुनाव तीन चक्रों में सम्पन्न कराये जायेंगे। नामांकन की तिथियां प्रथम चक्र, द्वितीय चक्र एवं तृतीय चक्र 20 सितम्बर 2019 से 24 सितम्बर 2019 (शासकीय अवकाश के दिवस को छोड़कर) तक समय पूर्वान्ह 8 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच प्रथम चक्र, द्वितीय चक्र एवं तृतीय चक्र, 25 सितम्बर 2019 ये 27 सितम्बर 2019 तक पूर्वान्ह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक। नाम वापसी हेतु तिथि प्रथम च्रक 28 सितम्बर 2019 को पूर्वान्ह 08 बजे से मध्यान्हः 12 बजे तक, द्वितीय चक्र एवं तृतीय चक्र पूर्वान्हं 8 बजे से अपरान्हः 03 बजे तक, निर्वाचक प्रतीक आवंटन तिथि प्रथम चक्र 28 सितम्बर 2019 मध्यान्हः 12 बजे से कार्य समाप्ति तक, द्वितीय चक्र, 04 अक्टूबर 2019 को पूर्वान्हः 8 बजे से कार्य समाप्ति तक, तृतीय चक्र, 09 अक्टूबर 2019 पूर्वान्ह 08 बजे से कार्य समाप्ति तक। मतदान की तिथियां प्रथम चक्र 05 अक्टूबर 2019 को पूर्वान्ह 08 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक, द्वितीय चक्र 11 अक्टूबर पूर्वान्ह 8 बजे से अपरान्हः 05 बजे तक, तृतीय चक्र 16 अक्टूबर पूर्वान्ह 08 बजे से अपरान्ह पांच बजे तक। मतगणना एवं परिणामों की घोषणा प्रथम चक्र, द्वितीय चक्र, तृतीय चक्र, 21 अक्टूबर पूर्वान्हः 8 बजे से कार्य समाप्ति तक।जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने समस्त निर्वाचन अधिकारी सम्बन्धित पंचायतों के सदस्यों, ग्राम पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों तथा जिला पंचायतों के सदस्यों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पूर्ण विवरण देते हुए अपने स्तर से सार्वजनिक सूचना नामांकन के प्रथम तिथि से पूर्व निर्गत करेंगे ओर उसकी प्रति उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने अवगत कराया कि सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के प्रत्याशियों के नाम-निर्देशन पत्रों की बिक्री सम्बन्धित  विकासखण्ड मुख्यालयों पर तथा सदस्य जिला पंचायत के प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री जिला मुख्यालय पर 16 सितम्बर से 23 सितम्बर 2019 तक कार्यालय समय में तथा 24 सितम्बर 2019 को  अपरान्ह 03 बजे तक निर्वाचन अधिकारीध्सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जायेगी। 

Leave A Comment