Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



सीएम त्रिवेंद्र ने की पशुपालन विभाग की समीक्षा

देहरादून | अधिक से अधिक पशुपालकों को पशुबीमा का लाभ दिलाने के लिए राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अतिरिक्त राज्य स्तर पर भी कार्ययोजना बनाकर प्रावधान किया जाए। पशुपालन विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं के दीर्घकालिक लक्ष्य भी निर्धारित किए जाएं। लक्ष्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। सचिवालय में पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उक्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बद्री गाय के दूध उत्पादन के औसत को बढ़ाने के लिए भी विशेष ध्यान दिया जाए। पशु उत्पादो का लक्ष्य इतना रखा जाए कि स्थानीय मांग पूरी हो। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र, कालसी में भु्रण प्रत्यारोपण की अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध है। इसे दूसरे राज्यों में भी प्रचारित किया जाए। भेड़-बकरी पालन की प्रगति की पिछले दस वर्षों की जिलावार रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। बद्री नस्ल की गायों के लिए नरियाल गांव, चम्पावत में स्थापित पशु प्रजनन प्रक्षेत्र के लिए 10 वर्ष की कार्ययोजना बनाएं। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2016-17 की तुलना में वर्ष 2018-19 में दुग्ध उत्पादन में 6 प्रतिशत, अण्डा उत्पादन में 10 प्रतिशत, मांस उत्पादन में 2.75 प्रतिशत व ऊन उत्पादन में 2.55 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।  वर्ष 2019-20 में माह अगस्त 2019 तक 2.24 लाख कृत्रिम गर्भाधान किये गये और 1.1 लाख संतति उत्पन्न हुई हैं। ऋषिकेश स्थित सैक्स सोर्टेड सीमेन उत्पादन प्रयोगशाला द्वारा मार्च 2019 से अभी तक 1.33 लाख सैक्स सोर्टेड सीमेन स्ट्रा का उत्पादन किया गया है। राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र, कालसी को भारत सरकार द्वारा स्वदेशी नस्ल की गायों के भू्रण प्रत्यारोपण तकनीक से संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में मान्य करते हुए 15 करोड़ रूपए व आईआईएफ तकनीक के लिए 4 करोड़ 63 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे रेड सिन्धी नस्ल की 71 संतति उत्पन्न हो चुकी है तथा 114 भू्रण भविष्य के लिए संरक्षित किए जा चुके हैं। 
पशु प्रजनन प्रक्षेत्र नरियाल गांव, चम्पावत में वर्तमान में 256 गौवंशीय पशुओं का पालन किया जा रहा है। गायों की नस्ल सुधार हेतु पशुपालकों से फील्ड परफोरमेंस रिकार्डिंग के द्वारा चयनित 95 गायों का क्रय कर सम्वर्धन किया जा रहा है। 
भेड़-बकरी विकास कार्यक्रम के तहत राज्य के 2.04 लाख भेड़ बकरी पालकों को पशुचिकित्सा, टीकाकरण, मशीन शियरिंग, ऊन विक्रय के लिए क्रेता-विक्रेता बैठक आदि की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत भेडों की नस्ल सुधार हेतु योजना स्वीकृत की गई है जिसके सापेक्ष आस्ट्रेलिया से मेरिनो नस्ल के 40 मेढ़े व 200 भेड़ें इस वर्ष नवम्बर तक आयात कर लिए जाएंगे। उद्योग विभाग के सहयोग से 10 वूलन ग्रोथ सेंटर की स्थापना की जा रही है।
कुक्कुट विकास कार्यक्रम के तहत विभाग द्वारा 06 राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्रों का संचालन किया जा रहा है। राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत अल्मोड़ा एवं उत्तरकाशी जनपदों में इनोवेटिव पोल्ट्री प्रोजेक्ट संचालित किया जा रहा है।
बताया गया कि वर्ष 2017 में पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर राज्यों की श्रेणी में कामधेनु पुरस्कार के अंतर्गत रेड सिंधी गायों के लिए पशु प्रजनन प्रक्षेत्र कालसी को प्रथम, साहिवाल गायें के लिए डेरी फार्म पंतनगर को द्वितीय व बद्री गायों के लिए पशु प्रजनन प्रक्षेत्र, नरियाल गांव को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इसी प्रकार वर्ष 2018 में भी उत्तराखण्ड को उत्कृष्ट राज्य के रूप में प्रथम पुरस्कार दिया गया था। 
सीएम डैश बोर्ड में पशुपालन विभाग के लिए निर्धारित की परफारेमेंस इंडिकेटर में अगस्त माह तक की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया गया कि माह अगस्त तक नस्ल सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत 224992 कृत्रिम गर्भाधान किए गए जबकि 110233 कुल जीवित संतति रही। कृत्रिम गर्भाधान के सापेक्ष जीवित संतति का यह अनुपात राष्ट्रीय औसत से बहुत अच्छा है। एफएमडी नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 1663000 टीकाकरण किए गए। इसमें प्रभावकारिता प्रतिशत 100 प्रतिशत रहा। स्वास्थ्य रक्षा कार्यक्रम के अतर्गत कुल 1410731 की चिकित्सा की गई, 287178 भेड़ बकरियों में दवापान किया गया जबकि अगस्त माह तक कुल कच्चा ऊन का उत्पादन 425 कुंतल किया गया।

Leave A Comment