Breaking News:

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026



मत्स्य विभाग के तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

ऊधमसिंहनगर । घर से निकले दो मासूमों की मत्स्य विभाग के तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों एक ही मोहल्ले में रहने के वाले थे। एक ही स्कूल में कक्षा सातवीं के छात्र थे। इस घटना से दोनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना से दोनों की मां गश खाकर बेहोश हो गई। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हिलव्यू कलोनी वार्ड 20 के रहने वाले धन सिंह बोरा का 13 वर्षीय पुत्र निखिल सिंह व हिलव्यू कंजाबाग शिव मंदिर के समीप अर्जुन गिरी का 13 वर्षीय पुत्र दीपक गिरी अलक्ष्या पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र थे। दोनों सहपाठी होने के साथ ही गहरे मित्र भी थे। सोमवार को स्कूल का अवकाश होने की वजह से दोनों घर पर ही थे। सुबह करीब 6.30 बजे दोनों टहलने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। 7.55 बजे दूध डेयरी के पीछे स्थित मत्स्य विभाग के तालाब में दो मासूम डूबे हुए दिखाई दिए। जिसकी सूचना मत्स्य निरीक्षक अमित कुमार कुशवाहा ने कोतवाल संजय पाठक को दी। कुछ ही देर बाद एसडीएम निर्मला बिष्ट, सीओ महेश बिंजोला व कोतवाल पाठक घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही दोनों को बाहर निकालकर नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच बच्चों की तलाश में उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उनकी शिनाख्त करते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दीपक की मां निर्मला देवी व निखिल की मां मीना देवी अपने लाड़लों के शव देखकर गश खाकर गिर पड़ी। उन्हें महिला पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से बमुश्किल संभालकर अस्पताल में भर्ती कराया।निखिल के पिता धन सिंह सेना से सेवानिवृत हैं। वे मूलरूप से चंपावत जनपद के लोहाघाट के रहने वाले हैं। परिवार में उनका बड़ा बेटा रितिक सिंह बोरा है, जबकि दीपक की सात वर्ष की छोटी बहन अनुष्का है। उसके पिता अर्जुन दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं, जो मूलरूप से पिथौरागढ़ जनपद के मल्लागर्खा गंगोलीहाट के रहने वाले हैं। वे यहां पिछले कई वर्षों से किराए के मकान में रह रहे हैं। पुलिस व मत्स्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दोनों मासूम विभाग की चाहरदीवारी व गेट फांदकर अंदर दाखिल हुए थे। क्योंकि वहां बने गेट पर बच्चों के जूतों के निशान बने हुए हैं। विभाग का गेट हमेशा बंद रहता है।  

Leave A Comment