Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



हरिद्वार : 27 व 28 सितम्बर को होगा औद्योगिक शिखर सम्मेलन

देहरादून | इस माह की 27 व 28 तारीख को हरिद्वार में औद्योगिक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में पिछले वर्ष इन्वेस्टर्स समिट में सम्पादित एमओयू की ग्राउन्डिंग करने वाले निवेशकों के साथ, राज्य के ऐसे निवेशक जिनके पहले से ही उद्योग राज्य में स्थापित हैं और नई इकाईयां लगाने के इच्छुक हैं, को भी आमंत्रित किया गया है। मंगलवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यह जानकारी दी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत में इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू करने वाले उद्यमियांे के साथ परिचर्चा कर उनकी परियोजना के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति और अनुभव साझा किए जाएंगे। ऐसे उद्यमी जिन्होंने अभी एमओयू का क्रियान्वयन नहीं किया है, से भी चर्चा की जाएगी। उनको आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर समाधान किया जाएगा। औद्योगिक शिखर सम्मेलन की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि दिनांक 27 सितम्बर को फ्यूचर मैन्युफैक्चरिंग विषय के अंतर्गत प्रथम सत्र में सस्टेनेबल पैकेजिंग एवं वेस्ट मेनेजमेंट, दूसरे सत्र में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग व तीसरे सत्र में ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी। 27 व 28 सितम्बर को प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी जिसमें महाराष्ट्र, दिल्ली एनसीआर, कर्नाटक, हरियाणा, उड़ीसा व चण्डीगढ़ के 45 से अधिक एक्जीबीटर्स द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। प्रदर्शनी में आॅटोमोबाईल एवं आॅटो कम्पोनेंट, इंजीनियरिंग, इलैक्ट्रिकल व इलैक्ट्रोनिक, एफएमजीसी, पैकेजिंग, ग्रीन टैक्नोलोजी उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ-साथ परामर्शी संस्थाओं द्वारा परामर्शी सेवाओं, वित्तीय सेवाओं और उद्योगों के लिए तकनीकी मानव शक्ति के बारे में जानकारी दी जाएगी। 
शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन 28 सितम्बर को सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के संबंध में परिचर्चा की जाएगी। दूसरे सत्र में वेण्डर डेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन रेल कोच फेक्ट्री, कपूरथला, डीजल लोकोमोटिव माॅडर्नाइजेशन वक्र्स, पटियाला, बीएचईएल हरिद्वार व पिटकुल, देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष इन्वेस्टर्स समिट में देश विदेश के 4 हजार से अधिक प्रतिनिधियों, निवेशकों, उद्योगपतियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें 600 से अधिक निवेशकों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में पूंजी निवेश के लिए 1 लाख 24 हजार करोड़ से अधिक के प्रस्तावों के एमओयू किए गए। इनका लगातार फोलोअप किया गया और निवेशकांें को हर सम्भव सहायता प्रदान की गई। इसी का परिणाम है कि 11 माह की अवधि में ही 391 परियोजनाओं में 17405 करोड़ के निवेश की ग्राउन्डिंग की जा चुकी है। ग्राउंडिंग के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि इसके लिए पांच मानकों में से किसी एक से अधिक को पूरा होना चहिए। इन मानकों में पहला, परियोजना के लिए भूमि क्रय, भूखण्ड आवंटन या लीज पर ले ली गई हो। दूसरा, विभिन्न विभागों से उद्यम की स्थापना के लिए वांछित आवश्यक पूर्व अनुज्ञाएं/स्वीकृतियां/अनुमोदन प्राप्त कर लिए गए हों। तीसरा, निवेश के लिए अभिरूचि की अभिव्यक्ति में सफल निविदादाता को आवंटन पत्र जारी कर दिया गया हो। चैथा, निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया हो और पांचवा परियोजना के लिए संयंत्र और मशीनरी के लिए आदेश दे दिए गए हो। ग्राउंडिंग के लिए इन पांच मानकों में से एक से अधिक मानक पूरा हो जाना चाहिए। ग्राउंडिंग किए गए प्रोजेक्टों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि 13705 करोड़ की 105 बृहत परियोजनाएं जिनमें 31786 सम्भावित रोजगार, 998 करोड़ की 253 एमएसएमई परियोजनाएं जिनमें 10462 सम्भावित रोजगारं, निवेश हेतु अभिरूचि के रूप में 895 करोड़ की 03 परियोजनाएं जिनमें सम्भावित रोजगार 375, सिंगल विंडो के माध्यम से प्राप्त सीएएफ वाली 1807 करोड़ की 30 बृहत परियोजनाएं जिनमें सम्भावित रोजगार 3639 है। इस प्रकार कुल 17405 करोड़ की 391 परियोजनाओं की ग्राउंडिंग की जा चुकी है जिनमें प्रस्तावित रोजगार 46272 है।

Leave A Comment