Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



कार्यदायी संस्थाओं को उनकी क्षमता के अनुसार कार्य हो आवंटित: सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में विभिन्न विभागों में कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से सम्पन्न कराये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये कि कार्यदायी संस्थाओं की कार्य क्षमता एवं दक्षता का आंकलन करने के पश्चात ही उन्हें निर्माण कार्य सौंपे जाएं। ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग की कार्य क्षमता के दृष्टिगत उन्हें 10 करोड़ के कार्य आवंटन पर भी मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की, पूर्व में यह सीमा 5 करोड़ निर्धारित थी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने विभिन्न विभागों के अन्तर्गत किये जा रहे निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों को निर्धारित अवधि के अन्दर पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों का समय पर पूर्ण न होने से उसकी लागत बढ़ने के साथ ही आम जनता को उसका लाभ भी समय पर नहीं मिल पाता है इसके लिये विभागाध्यक्षों को स्वयं भी स्थिति का आंकलन करना चाहिए जो उसकी नैतिक जिम्मेदारी भी है। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों के लिये स्वीकृत धनराशि अविलम्ब आवंटित की जाये ताकि इसके लिये संस्थाओं को अनावश्यक रूप में सचिवालय के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण करने के लिये कार्य संस्कृति में बदलाव लाने तथा कार्यावधि बढ़ाये जाने पर बल दिया। निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ ही 5 करोड़ से अधिक के कार्यों का थर्ड पार्टी आडिट की अनिवार्य व्यवस्था बनाने, पुलों व अन्य बड़े तकनीकी क्षमता के कार्य स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये। उन्होंने विभागीय कार्यदायी संस्थाओं को अपनी क्षमता का आंकलन कर निर्माण कार्य अपने हाथ में लेने को कहा, साथ ही यह भी निर्देश दिये कि उन्हीं संस्थाओं को बड़े कार्य दिये जाएं जिनकी इन कार्यों के लिये पूरी क्षमता हो। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिये कि वे एक साथ 10 काम हाथ में न लें, इससे कार्यों को पूर्ण करने में विलम्ब होता है। वे अपनी क्षमता के अनुसार ही कार्य हाथ में लें तथा एक योजना पूर्ण करने के बाद ही दूसरी शुरू करें। इससे कार्यों के बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकेंगे।
बैठक में सचिव वित्त श्री अमित नेगी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि प्रदेश की कार्यदायी संस्थाओं में ब्रिडकुल, पेयजल निगम, जीएमवीएन, केएमवीएन, आर,ईएस, कृषि विपणन बोर्ड, लोक निर्माण व सिंचाई विभाग को विभिन्न विभागों के 1361.61 करोड़ के 267 कार्य आवंटित किये गये हैं, जबकि प्रदेश के बाहर की संस्थाओं उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम, ब्रिज एण्ड रूफ कम्पनी इंडिया, एन.बी.सी.सी व एन.पी.सी.सी को 3271.35 करोड़ के 361 कार्य आवंटित किये गये हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश, प्रमुख सचिव, मनीषा पंवार, सचिव भूपिन्दर कौर औलख, नीतेश झा, प्रेम सिंह खिमाल, हरवंश सिंह चुग अरविंद सिंह हयांकी के साथ ही विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष व केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग एच.एस.सी.एल, ईपी आई एल वाप्कोश के साथ ही अन्य कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave A Comment