Breaking News:

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026



राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में निवेशक उद्योग लगाने के लिए उत्साहित : सीएम त्रिवेंद्र

हरिद्वार | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारतीय औद्योगिक परिसंघ और उद्योग विभाग उत्तराखण्ड द्वारा कन्वेंशन हॉल बीएचईएल हरिद्वार में आयोजित दो दिवसीय औद्योगिक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने सिडकुल स्थित होटल हाइफन में उत्तराखण्ड इंडस्ट्रियल समिट एक्जीविशन का भी उद्घाटन किया, इस प्रदर्शनी में हीरो मोटोकार्प, भेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मुंजाल शोवा, शिवम औटोटेक, रॉकमैप इंडस्ट्रिज, जेएसजी इनोटेक, हेको मशीनरी, गार्डनर डेनवॉर, आइटीसी, टपरवेयर, सिडबी, सिंफनी जैसी बड़ी नामी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गत वर्ष आयोजित इन्वेस्टर्स समिट के बाद अब तक प्रदेश में 17 हजार करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है। इन्वेस्टर्स समिट में 1 लाख 24 हजार करोड़ के एमओयू पर निवेशकों द्वारा हस्ताक्षर किये गये थे, जिसमें 40 हजार करोड़ रूपये के एमओयू पर्वतीय क्षेत्रों के लिए किये गये हैं। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में निवेशक उद्योग लगाने के लिए उत्साहित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के वन क्षेत्र का 27 प्रतिशत क्षेत्र चीड़ के वृक्षों से आच्छादित है, जिससे विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट बन रहे हैं। राज्य के संतुलित विकास के लिए आवश्यक है कि पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिले। राज्य सरकार इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने उद्यमियों का आह्वाहन किया कि वे पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अपने विशेष और नये आइडिया से पहाड़ और मैदान के विकास को संतुलन प्रदान करने में सहभागी बनें। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमारा प्रयास प्रति कैपिटा इनकम को बढ़ाना है। प्रदेश की औसत प्रति व्यक्ति आय देश की औसत प्रति व्यक्ति आय से अधिक है। राज्य सरकार पर्वतीय व मैदानी जिलों में प्रति व्यक्ति आय के गैप को दूर करने का प्रयास कर रही है। पर्यटन राज्य की आर्थिकी का मजबूत आधार है, इसी लिये पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। एमएसएमई में सरकार ने जिलाधिकारियों को निवर्तन के अधिकार दिये हैं, ताकि छोटे उद्यमियों को अनावश्यक देहरादून न आना पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति उद्योगों के अनुकूल है। राज्य में निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए ’निवेश संवर्द्धन एवं सुविधा केंद्र’ बनाये गये हैं। भारत सरकार ने जीएसटी की दरों में संशोधन कर उद्योग जगत को सकारात्मक संदेश दिया है, वैसे ही राज्य सरकार ने ईज ऑफ डूइंग के तहत सिंगल विन्डो सिस्टम लागू कर यूजर फ्रेंडली माहौल दिया जा रहा है। । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि परिश्रम एवं ईमानदारी उत्तराखण्ड की पहचान है। उद्योगों के लिए अनुकूल कानून व्यवस्था व शान्त वातावरण की जरूरत होती है। उन्होंने उद्यमियों का आह्वान किया कि पर्यटन एवं होटल व्यवसाय तथा एडवेंचर के क्षेत्र में विशेष संभावनाओं को देखते हुए भविष्य में इस क्षेत्र में तेजी से कार्य कर सकते हैं। ऑल वेदर रोड़ बनने से सडक मार्ग और जौलीग्रांट एयरपोर्ट में बेहतर सुविधायें मिलने से कनेक्टिविटी हिसाब से आने वाला समय अत्यंत अनुकूल होगा। आने वाले समय में ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना से भी रेल यातायात की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी।

Leave A Comment