Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



नशे का अड्डा बनता जा रहा उत्तराखंड, स्थिति गम्भीर: मुख्य न्यायाधीश

देहरादून। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन ने कहा कि उत्तराखंड नशे का अड्डा बनता जा रहा है। 18 से 32 वर्ष के युवा किसी न किसी रूप में नशे की गिरफ्त में हैं। वहीं, 70 फीसद कमजोर तबके के लोग नशे का सेवन कर रहे हैं। ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति बेहद गंभीर होगी। तमाम लोग नशा छोडने चाहते हैं, ऐसे लोगों के लिए राज्य सरकार प्रत्येक जिले में पुनर्वास केंद्र स्थापित करने के साथ नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए।  जस्टिस रंगनाथन ने यह बात शनिवार को कौलागढ़ रोड स्थित ओएनजीसी के एएमएन घोष सभागार में संकल्प नशा मुक्त देवभूमि अभियान की शुरुआत करते हुई कही। मुख्य न्यायाधीश ने उत्तराखंड में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि इस पर न्यायपालिका, सरकार और समाज को साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश में 40 प्रतिशत लोग शराब का सेवन करते हैं, जबकि उत्तराखंड में 18.8 प्रतिशत लोग शराब का सेवन करते हैं। चीफ जस्टिस ने कहा कि नैनीताल, अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर व देहरादून में स्थिति काफी गंभीर है। जस्टिस सुधांशु धूलिया ने नालसा की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि नशा दुनिया में पेट्रोलियम और हथियार के बाद तीसरा सबसे बड़ा कारोबार बन गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। इसलिए न्यायपालिका ने संकल्प नशा मुक्त देवभूमि अभियान की शुरुआत की है। कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश ने संकल्प नशा मुक्त देवभूमि पुस्तिका का विमोचन किया। जस्टिस लोकपाल सिंह, मुख्य सचिव उत्पल कुमार, डीजीपी अनिल के रतूड़ी, जस्टिस (रिटायर्ड) यूसी ध्यानी, प्रमुख सचिव नितेश झा, पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार, एसएसपी देहरादून अरुण मोहन जोशी व अन्य मौजूद रहे।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. जीके शर्मा ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालंटियर्स और टास्क फोर्स की ओर से अक्सर पुलिस को नशे की बिक्री आदि की सूचना दी जाती है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती। सचिव ने प्राधिकरण के दायित्व और अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशे के खिलाफ सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ.जीके शर्मा ने सभी स्कूल-कॉलेजों को अपने यहां एंटी ड्रग क्लीनिक खोलने को कहा और जल्द ही इसकी रिपोर्ट प्राधिकरण को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संकल्प नशा मुक्त देवभूमि लोकहितकारी राज्य की परिकल्पना पर आधारित है। इसमें शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस और अन्य सभी विभागों को जागरूकता के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम में द्वितीय सत्र में उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति नैनीताल के अध्यक्ष जस्टिस लोकपाल सिंह ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि नशे का सेवन करने वालों और मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों पर अलग-अलग दंड निर्धारित है। वहीं, किशोर न्याय अधिनियम के तहत बच्चों को मादक पदार्थ या मदिरा बेचने पर सात साल कैद व एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है। इस योजना का उद्देश्य समाज को नशे के खिलाफ  जागरूक करने और उन फसलों का उत्पादन बंद कराना है, जिससे मादक पदार्थों का निर्माण होता है। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर तक जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस सत्र में जस्टिस (रि.) यूसी ध्यानी, सहायक प्रोफेसर मनोविज्ञान केशव महाविद्यालय दिल्ली ने भी व्याख्यान दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा कुशवाहा ने बताया कि नशे को लेकर देहरादून में स्थिति काफी गंभीर है। यहां 25 से 27 वर्ष के युवा नशे की जद में और 11 से 18 वर्ष तक के छात्र भी नशे की गिरफ्त में है। युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए इस पर सभी को साथ मिलकर काम करना होगा।

Leave A Comment