Breaking News:

रॉयल रेंजर्स और डेंजर का जीत से आगाज -

Wednesday, November 25, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी का जलवा, 21 में से 15 खिलाड़ियों का चयन -

Wednesday, November 25, 2026

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत -

Wednesday, November 25, 2026

29 नवंबर को दौड़ेगी मसूरी, जानिए खबर -

Wednesday, November 25, 2026

महिला पत्रकार से अभद्र व्यवहार पर उठे सवाल -

Wednesday, November 25, 2026

निबंध प्रतियोगिता एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित -

Tuesday, November 24, 2026

पहचान : नारियल बेचने वाले का बेटा बना एक्टर -

Tuesday, November 24, 2026

हिमाचल प्रदेश में देहरादून फुटबॉल एकेडमी का जलवा, DFA को मिली फेयर प्ले ट्रॉफी -

Tuesday, November 24, 2026

व्यावहारिक विधिक कौशल, विशेषकर प्रभावी ड्राफ्टिंग का ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक : डॉ आलोक -

Tuesday, November 24, 2026

देहरादून : मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया -

Saturday, November 21, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की माता को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, November 21, 2026

अश्विक राठौड़ का मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने किया भव्य सम्मान, जानिए खबर -

Saturday, November 21, 2026

30 से 90 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे दमखम, जानिए खबर -

Saturday, November 21, 2026

इगास-बग्वाल पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली सांस्कृतिक जागरूकता साइकिल राइड -

Saturday, November 21, 2026

पहचान : दोनों हाथ नहीं फिर भी नहीं मानी हार और बने तहसीलदार -

Tuesday, November 17, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली नगीश्वर मंदिर रिखोली तक विशेष साइकिल राइड -

Tuesday, November 17, 2026

टाईगर इंडिया खेलो फुटबाल ट्रायल मे चुने गए 21 खिलाडी -

Tuesday, November 17, 2026

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026



बाबा रामदेव के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर, जानिए खबर

देहरादून। देहरादून महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में शहर कोतवाली पहुंचकर बाबा रामदेव के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। महानगर कांगे्रस प्रवक्ता डाॅ0 प्रतिमा सिह की ओर से पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई अनर्गल बयानबाजी के दस्तावेज सौंपते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबा रामदेव द्वारा 24 सितम्बर को अपने अभिभाषण में जिस तरह से कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध तथ्यहीन एवं निराधार व्यक्तव्य दिए गये है जिसका कोई आधार नहीं है। बाबा रामदेव का यह कथन कि जिस प्रकार से पी. चिदम्बरम जेल गये हैं उसी प्रकार राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी जेल जाएँगे, से ऐसा प्रतीत होता है कि बाबा रामदेव को कानून का भी कोई डर नहीं हैं। बाबा रामदेव द्वारा सार्वजनिक रूप से दिये गये इस वक्तव्य से कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी की राजनैतिक एवं व्यक्तिगत छवि समाज में धूमिल हुई है तथा उनके मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा को भारी ठेस पहुँची है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस से अनुरोध किया कि उनके शिकायती पत्र पर अमल करते हुए बाबा रामदेव के खिलाफ उचित धाराओं में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जाय। शिकायत करने वालों में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, पीसीसी सदस्य राजेश शर्मा, महानगर प्रवक्ता डाॅ0 प्रतिमा सिंह, पार्षद नीनू सहगल, अर्जुन सोनकर, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, एहताद खान, रमेश कुमार मंगू, देवेन्द्र सिंह, संजय शर्मा, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, विपुल नौटियाल, मीनू क्षेत्री महेन्द्र बिष्ट, अनिल क्षेत्री, मयंक पाण्डे, प्रदेश सचिव भरत शर्मा, राजेश पाण्डे, विनोद कुमार, सुनील बांगा, अजय शर्मा, गुल मोहम्मद, फैजल, कुल्दीप चैधरी, अनिल बसनेत, कपिल भाटिया, अशोक कोहली आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave A Comment