Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



उत्तराखण्ड की बेटी ने बढ़ाया मान, डा. नेहा शर्मा हुई सम्मानित

देहरादून। उत्तराखण्ड का नाम एक बार फिर उत्तराखण्ड की बेटी ने रौशन किया है। फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड की जनरल सेक्रेटरी एवं त्रिकोण सोसायटी की अध्यक्ष डा. नेहा शर्मा स्किलिंग के क्षेत्र में कार्य करने एवं अब तक 3000 से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सम्मानित किया गया। शिखर आर्गेनाइजेशन फाॅर सोशल डवलपमेंट, फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड, त्रिकोण सोसायटी एवं दिल्ली सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 7वें नेशनल सीएसआर समिट 2019 का अयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक मौजूद थे। उन्होंने शिक्षा के अधिकार क्षेत्र में सीएसआर की उपयोगिता पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं पहले ही चलाई जा रही है और कई योजनाओं का कार्य चल रहा है जिससे शिक्षा के क्षेत्र में सीएसआर की उपयोगिता को बढ़ाया जा सके। कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न विद्यालयों से आए छात्रों को डा. निशंक ने शिक्षा की उपयोगिता पर जोर डालते हुए कहा कि आज के दौर में शिक्षा का बहुत महत्व है और हर बच्चे को शिक्षित होना ही चाहिए।
कार्यक्रम को दो सेशन में बांटा गया था जिसमें प्रथम सेेशन में सीओओ टेक महेंद्रा फाउंडेशन चेतन कपूर, पूर्व केंद्रीय सचिव मिनिस्टी आफ फाइनेंस मौ. हलीम खान, जीएम सस्टेनेबिलिटी एंड सीआर आदित्य बिरला ग्रुप डा. लोपामुद्रा प्रियदर्शिनी, वीपी सैमसंग इंडिया सुकेश जैन, डायरेक्टर जनरल इंटरनेशनल चैंबर आॅफ सर्विसेज गुलशन शर्मा ने अपने विचार रखे। वहीं दूसरे सेशन में हैड सीएसआर पीएल इंडस्ट्री लिमिटेड विजय सिंह, फाउंडर स्पर्श गंगा अभियान आरूषी निशंक पोखरियाल, मेंबर फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड एवं एडवोकट त्रिषला मलिक ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर त्रिकोण सोसायटी जो कि कार्यक्रम के आयोजकांे में थी द्वारा उत्तराखड में किए जा रहे कार्यों की साहरना करते हुए अध्यक्ष त्रिकोण सोसायटी एवं जनरल सेक्रेटरी फिक्की फ्लो डा. नेहा शर्मा को अंडर प्रिवलेज्ड बच्चों को शिक्षित करने एवं तीन हजार से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मानित करने वालों में डीजपी हैदराबाद, टी कृष्णा प्रसाद, ज्वाइंट कमिश्नर दिल्ली पुलिस देवेश कुमार, वीपी शिखर आदित्य घिलडियाल, सीएमडी गेल दिल्ली आशुतोष कर्नाटक, फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड से नमिता गुप्ता, दीपा धामी मौजूद थे। इस अवसर पर फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड की चेयरपर्सन नाजिया इज्जुद्दीन सिद्दकी ने कहा कि उत्तराखण्ड चैप्टर के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि उनकी सदस्य एवं ज्वाइंट सेक्रेटरी को नेशनल लेवल पर इस सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने हा कि फिक्की ने हमेश ही महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है भविष्य में भी इसी तरह से सपोर्ट करते रहेंगे।

आरूषी निशंक पोखरियाल भी हुई सम्मानित

इस मौैके पर स्पर्श गंगा की फाउंडर आरूषी निशंक पोखरियाल को भी पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। वे कार्यक्रम मेें बतौर स्पीकर भी शिकरत कर रहीं थी।

Leave A Comment