Breaking News:

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026



नैनीताल : सीएम त्रिवेंद्र ने परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

नैनीताल/देहरादून । वैदिक मंत्रों के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने कलैक्टेट प्रांगण में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय मुख्य द्वार से कैम्प कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर आगमन तथा म्यूरल का अनावरण किया, उन्होने स्वयं सहायता समूह के सुढरीकरण हेतु निर्मित हिलांस आउटलैट, दिव्यांग एवं वृद्वजनों के जनसेवार्थ स्थापित लिफ्ट चेयर, विधानसभा नैनीताल क्षेत्र की 12 विकास परियोजनाओं लागत 26.96 करोड का लोकार्पण तथा 33 विकास परियाजनाओं लागत 61.18 करोड का शिलान्यास किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनशिकायतों के समाधान हेतु संतुष्टि पोर्टल, आशा कार्यकत्रियों के कार्यो के सापेक्ष की प्रोत्साहन राशि के भुगतान सम्बन्धी समाधान हेतु तृप्ति पोर्टल का शुभारम्भ किया। उन्होने विद्यालयी बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एव उपचार हेतु संचालित आरबीएसके योजना के अनुश्रवण हेतु सूद पोर्टल का शुभारम्भ, नैनीताल नगर के मुख्य नालों तथा नैनीझील के संवेदनशील बिन्दुओं पर कूडेध्मलबे की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी एव अनुश्रवण हेतु रियल टाइम मानिटरिंग सुपरविजन का शुभारम्भ, दूरस्थ क्षेत्रो बेतालधाट एवं ओखलकांडा में संचार चिकित्सकीय उपकरणों के माध्यम से उच्च चिकित्सा सेवायें उपलब्ध कराने हेतु टेली मेडिसन सुविधा का शुभारम्भ, नैनीझील की स्वच्छता एवं नौकायान करने वाले पर्यटकों की सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छुरक्षित योजनान्तर्गत झील मे राहत एवं बचाव उपकरणों युक्त तैनात 02 नौकाओं का लोकार्पण, नैनीताल की दूरस्थ प्रशासनिक इकाईयों कोश्याकुटौली तथा धारी को वीडियोकांफ्रेसिंग सुविधायुक्त करना तथा मातृत्व एवं शिशु विकास सुद्ढीकरण हेतु 08 प्रसव केन्द्र तथा 04 आशाघर का शुभारम्भ किया।अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने कहा कि जिलाधिकारी नैनीताल सविन बंसल ने जो स्वास्थ्य, बेटी बचाओ बेटी पढाओं तथा शिक्षा के क्षेत्र मे जो अद्वितीय कार्य किये है सरकार उसकी प्रशंसा करती है। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड ने राष्ट्रीय फलक पर विकास के मायनो मे एक अलग पहचान बनाई है। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड  की कल्पना नैनीताल व मंसूरी के बगैर नही की जा सकती। नैनीताल देश की पहली कमिश्नरी है तथा पर्यटक नगरी नैनीताल का भी लगभग 200 वर्ष पुराना इतिहास है। हम झीलों के शहर को तथा झीलों को बचाये रखने के लिए पूरजोर प्रयास कर रहे हैं। उन्होने कहा कि नैनीताल तथा कुमाऊं के घने आबादी वाले शहरो के पेयजल एवं सिचाई की समस्या के लिए जमरानी बांध प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही जामरानी क्षेत्र के प्रभावित लोगों को तराई विस्थापित करने की दिशा मे भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। अब वो दिन दूर नही कि यहां के वाशिंदो का दशकों पुराना जामरानी बांध प्रोजेक्ट जल्द ही धरातल पर मूर्त रूप लेगा। कोसी बांध पर भी कार्य किये जाने की सरकार की योजना है इससे भी पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि दूरस्थ पर्वतीय इलाको के लोंगो के लिए टेलीमेडिसन सेवा बहुत ही मुफीद है।

राज्य मे निवेशक बढ़ा रहे कदम

इस दिशा मे सरकार प्रयत्नशील है प्रदेश में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का कार्य तेजी से किया है। इस कार्य के पूर्ण होते ही प्रदेश मे कनैक्टिविटी बढेगी और टेलीमेडिसन सेवाओं को नई दिशा मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नीति राज्य मे निवेश को प्रोत्साहित करने की है, पिछले वर्ष अक्टूबर मे पहली बार डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड के नाम से इन्वैस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। जिसमे 1 लाख 24 हजार करोड के एमओयू साइन किये गये। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड पर्यटन प्रदेश है, पर्यटकों को सुविधाये दिये जाने के उददेश्य से होम स्टे योजना लागू की गई है।

Leave A Comment