Breaking News:

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026



हरिद्वार महाकुम्भ : सीएम ने ली अधिकारियों व संतों की बैठक

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 2021 में हरिद्वार में होने वाले महाकुम्भ को भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, अखाड़ा परिषदों के संतों, शासन व कुम्भ मेला के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 2021 महाकुम्भ शांतिपूर्ण एवं दुर्घटना रहित हो इसके लिए सभी तैयारियां कर ली जाय। कुम्भ में भीड़ प्रबंधन बड़ी चुनौती होगी। भीड़ प्रबंधन में संत समाज एवं अखाड़ा परिषद का सहयोग जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए रूट चार्ट एवं पार्किंग स्थलों की सुनियोजित प्लानिंग की जाय। उन्होंने संत समाज से आग्रह किया कि शाही स्नानों की तिथि समय पर निर्धारित की जाय, ताकि उस हिसाब से आगे की व्यवस्थाएं हो सके। मेला क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को चिन्हित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।   हरिद्वार महाकुम्भ 2021, दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक व आध्यात्मिक मेला होगा। वैश्विक स्तर के इस मेले में दुनिया भर से करोड़ों श्रद्धालु आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी कुम्भ मेले की ऐसी व्यवस्थायें होनी चाहिए ताकि यह आयोजन भविष्य के आयोजनों के लिये मिसाल बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार को जोड़ने वाली सभी सडकों एवं पुलों के निर्माण में तेजी लाई जाय। इसके लिये दो या तीन शिफ्ट में कार्य करने की प्रक्रिया अपनायी जाय। उन्होंने कहा कि कुम्भ की व्यवस्थाओं के लिये जो भी जरूरत होगी वह उपलब्ध करायी जायेगी। सभी अधिकारी तालमेल से कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ के दौरान सभी अखाड़ों को शाही स्नान के दौरान कोई कठिनाई न हो इसका ध्यान रखा जाय, इस सम्बन्ध में अखाड़ो को आवागमन में कोई बाधा न हो इसकी भी पहले से ही सुचारू व्यवस्था की जाय।शहरी विकास मंत्री श्री मदन कौशिक ने कहा कि संत समाज के सहयोग से भव्य एवं दिव्य कुम्भ का आयोजन किया जायेगा। आखाड़ा परिषदों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। सभी के सामूहिक प्रयासों से कुम्भ मेला सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जायेगा। देश व दुनिया के श्रद्वालुओं को कुम्भ में बेहतर व्यवस्थायें उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे। अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष श्री महंत नरेन्द्र गिरि  ने कहा कि शांतिपूर्ण कम्ुभ मेला सम्पन्न कराने के लिए राज्य सरकार को पूरा सहयोग दिया जायेगा। शाही स्नानों की तिथि जल्द घोषित की जायेगी। कुम्भ क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने, आन्तरिक सडकों के निर्माण, स्वच्छता, पेयजल, पेशवाई मार्गो के निर्माण, अखाड़ों को भूमि उपलब्ध कराने, अखाड़ों के निर्माण के लिये आवश्यक धनराशि की उपलब्धता की बात कही। अखाड़ा परिषद् के महामंत्री श्री महंत हरिगिरि ने कहा कि कम्ुभ मेले के भव्य आयोजन के लिए सबको निस्वार्थ भाव से कार्य करना होगा। बैरागी कैम्प से अतिक्रमण हटाना जरूरी है। कुम्भ भारतीय संस्कृति का दर्पण है, इसके लिए पहले से ही सुनियोजित कार्ययोजना का होना जरूरी है। बैठक में मेला आई.जी संजय गुंज्याल एवं अपर मेलाधिकरी ललित नारायण मिश्रा ने अपने व्यापक प्रस्तुतिकरण के माध्यम से कुम्भ के आयोजन से सम्बन्धित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, डीजी कानून और व्यवस्था अशोक कुमार, सचिव अरविन्द सिंह ह्ंयाकी, अपर सचिव विनोद कुमार सुमन, जिलाधिकारी हरिद्वार दीपेन्द्र कुमार चैधरी, एस.एस.पी हरिद्वार सेंथिल अबुदई, एस.एस.पी. मेला जन्मेजय खण्डूड़ी, अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment