Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



सफाई कर्मचारियों को मिले प्रतिदिन का न्यूनतम वेतन 316 रुपये

देहरादून । केन्द्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष मनहर वल्जी भाई जाला की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में स्थानीय निकायों अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारियों से सम्बन्धित योजनाओं, कार्यक्रमों और कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में आयोग के अध्यक्ष ने स्थानीय निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आउटसोर्स एवं अन्य संगठनों यथा उपनल, सफाई समिति के माध्यम से तैनात किये गये सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 316 रू0 प्रतिदिन की दर से देना सुनिश्चित करें तथा शासनादेशानुसार जनवरी 2019 से वर्तमान तक का बड़ा हुआ पारिश्रमिक एरियर के रूप में सफाई कर्मचारियों को देना सुनिश्चित करें। बैठक में निर्देशित किया गया कि पढे लिखे सफाई कर्मचारियों को लिपिक, सुपरवाईजर व सफाई निरीक्षक पदों पर पदौन्नतिदेने के साथ ही पदौन्नति का वेतन मुहैया कराया जाय। उन्होंने विभिन्न स्थानीय निकायों में मृतक आश्रितों के मामलों में तेजी लाते हुए मृतक आश्रितों को सेवायोजित करने का कार्य भी तेजी से चलाया जाय।  उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों के आवास निर्माण हेतु पीएमएवाई के तहत् भूखण्ड उपलब्ध कराते हुए भवन निर्माण की कार्यवाही शुरू की जाय। उन्होंने राजस्व एवं निगम के अधिकारियों से सफाई कर्मियों के आवास हेतु भूमि का चयन करने के  निर्देश भी दिये। इस अवसर पर उन्होंने सफाई कर्मचारियों को विभिन्न सफाई सम्बन्धी उपकरणों दस्ताने आदि गुणवत्ता के हिसाब से अच्छे हों उपलब्ध कराये जायं। उन्होंने ईपीएफ, ईएसआई, अवकाश, मेडिकल चैकअप, व सेफ्टी सम्बन्धी सफाई कर्मचारियों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने लेबर एक्ट एवं एमएस एक्ट 2013 का गहन अध्ययन करने के उपरान्त सफाई कर्मियों को दी जाने वाली सुविधाएं निर्धारित समय में किया जाय तथा सफाई कर्मचारियों को प्रत्येक माह वेतनपर्ची भी उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने स्थानीय निकाय के अधिकारियों को एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने साथ ही सफाई कर्मचारियों को बीमा, अटल आयुष्मान भारत आदि जैसी सुविधाओं से भी लाभान्वित किया जाय। बैठक में जिलाधिकारी, मुख्य नगर आयुक्त, श्रम आयुक्त, शिक्षा तथा बैंक के अधिकारियों के उपस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर बनाई गयी माॅनिटिरिंग कमेटी के साथ ही तहसील स्तर पर भी माॅनिटिरिंग कमेटी बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के स्कील डेवलपमैन्ट सेवायोजन, छात्रवृत्ति तथा आवास जैसे विषयों पर फौरी तौर से कार्यवाही करने के निर्देश बैठक में दिये। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों के लिए मलिन बस्तियों एवं उनके क्षेत्र में वर्ष में 2 बार स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प लगाये जायं तथा उनका रूटीन चैकअप किया जाय। बैठक में समाज कल्याण, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों के मामलों में  तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मियों को आरबीआई की गाईडलाइन के अनुसार ऋण देना भी सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि महिला सफाई कर्मचारियों को प्रातः 8 बजे से ही सफाई कार्य में तैनात किया जाय ताकि प्रातः काल में वे अपने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा एवं उन्हें स्कूल हेतु तैयार करने में अपना समय दे सकें। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश समाज कल्याण सहित अन्य सम्बन्धित विभागों को दिये।

Leave A Comment