Breaking News:

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026



युवा डाक्टर कम से कम पांच वर्ष दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में सेवाएं अवश्य दे : राज्यपाल

??

देहरादून । राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि युवा डाॅक्टर अपने कैरियर के कम से कम पांच वर्ष उत्तराखण्ड के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में सेवाएं अवश्य दे। युवा डाॅक्टर स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से मानव सेवा में योगदान दें। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रविवार को एम्स ऋषिकेश में चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान हेतु विभिन्न चिकित्सकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश ने घोषणा की कि एम्स ऋषिकेश के सभी फैकल्टी व रेजीडेन्ट डाॅक्टर प्रत्येक वर्ष एक सप्ताह राज्य के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने रक्तदान शिविर का भी उद्घाटन किया।  राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने मानव सेवा को ही ईश्वर की सेवा बताया था। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हमारे युवा सर्वश्रेष्ठ मानव सेवा कर सकते हैं। डाॅक्टरों की जिम्मेदारी समाज और देश के प्रति बहुत अधिक है। युवा चिकित्सकों के हाथ में देश का भविष्य हैं देश को स्वस्थ रखना, निरोगी रखना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य सुविधाएं सभी को आसानी से उपलब्ध होनी चाहिये चाहे वे किसी भी वर्ग या समुदाय से हांे। विशेषकर निर्धन व पिछड़े समुदाय के लोगों को हमारे अच्छे डाॅक्टरों की सेवाओं का लाभ मिलना चाहिये। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि ‘‘युवाओं यह कभी मत कहो कि मैं नही कर सकता। आप में अनन्त शक्ति विराजमान है। आप कुछ भी कर सकते हैं।’’ आज के समय में जब कोई युवा नये प्रयोगों से हिचकता है तब स्वामी विवेकानंद का यह वक्तव्य बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि भारत के युवा प्रतिभाशाली हैं। विदेशों में भी भारतीय युवा प्रतिभाओं का बहुत सम्मान है। आज युवा सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय है। वे निर्भीक होकर अपनी आवाज बुलन्द करते हैं। विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार प्रकट करते हैं। युवाओं की यह सकारात्मक ऊर्जा देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में काम आनी चाहिये। राज्यपाल मौर्य ने कहा कि युवा देश का वर्तमान व भविष्य हैं। आज भारत की 65 प्रतिशत से अधिक आबादी युवा है। युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से प्रेरणा लेकर नए भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिये। युवाओं को सकारात्मक सोच व उत्साह के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिये।    राज्यपाल ने कहा कि युवाओं को अपने संवैधानिक अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों का भी बोध होना चाहिये। एक जिम्मेदार नागरिक होने के कारण सबको पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के लिए भी गम्भीरता से कार्य करना होगा। प्रदूषण और सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध जन अभियान चलाना होगा। इस कार्य में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये एम्स ऋषिकेश के निदेशक प्रो0 रविकान्त ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज के युवाओं के लिये प्रेरणादायक हैं। युवाओं को स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों पर चलकर देश के विकास व प्रगति में योगदान देना चाहिये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये युवा व खेल मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य शत्रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर गौरव प्रदान किया। उनके शिक्षाएं आज भीे युवाओं के लिये प्रासंगिक व प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योदान हेतु स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन धर्मावाला देहरादून के डा0 अनुज सिंघल, निदेशक एम्स ऋषिकेश प्रो0 रविकान्त, प्रो0 मनोज गुप्ता, प्रो0 संजीव मित्तल, डा0 विनोद, डा0 रविकान्त, डा0 आर के जैन, युगल किशोर पन्त, प्रो0 सीएमएस रावत, डा0 पूर्वी को सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश के चिकित्सक, विद्यार्थीगण व कार्मिक उपस्थित थे। 

Leave A Comment