Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



सेवानिवृत्त फौजी से रिश्वत लेते सर्वे कानूनगो को विजिलेंस ने दबोचा

देहरादून । भूमि दस्तावेजों की त्रुटि दूर करने के एवज में सेवानिवृत्त फौजी से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते सर्वे कानूनगो को विजिलेंस ने उसके पटेलनगर स्थित कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कालसी स्थित घर की तलाशी लेने के लिए दोपहर में ही विजिलेंस की एक टीम रवाना कर दी गई, वहां से बैंक खातों और जमीन संबंधी कुछ दस्तावेज मिले हैं। कानूनगो ने देहरादून में स्थित घर के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है। उसे बुधवार को विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि मंगलवार को एक सेवानिवृत्त फौजी ने बंदोबस्त कार्यालय के सर्वे कानूनगो किशन सिंह नेगी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। उनका आरोप था कि उन्होंने कुछ महीने पहले बालावाला में गिरीश चंद्र मलासी से 0.073 एकड़ का भूखंड खरीदा, जिसका दाखिल-खारिज भी हो चुका है। मगर इस दौरान त्रुटिवश दस्तावेज में भूखंड का रकबा काफी कम चढ़ गया और उनके पिता थान सिंह रावत का नाम धाम सिंह रावत चढ़ गया। इसमें सुधार के लिए उन्होंने जब सर्वे कानूनगो किशन सिंह से मुलाकात की। इसपर कानूनगो ने पहले तो उन्हें काफी दौड़ाया, फिर कहा कि इस काम के लिए उसे पांच हजार रुपये की रिश्वत देनी होगी। प्रारंभिक जांच में फौजी के आरोपों की पुष्टि होने के बाद ट्रैप टीम का गठन कर बुधवार दोपहर सर्वे नायब तहसीलदार कार्यालय सदर गुरु रोड, पटेलनगर भेजा गया। यहां जैसे ही किशन सिंह ने रिश्वत की रकम लेकर जेब में डाली, आसपास मौजूद टीम के सदस्यों ने उसे दबोच लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में किशन सिंह नेगी ने बताया कि वह मूलरूप से ग्राम थुराऊ, कालसी का रहने वाला है। वहां से वह रोज आता-जाता है, लेकिन विजिलेंस को इस पर यकीन नहीं हुआ। एसपी ने बताया कि एक टीम उसके कालसी स्थित घर की तलाशी ले रही है। उसके देहरादून शहर में बनाए गए निजी या किराये के घर के बारे में भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बाबत उसके सहकर्मियों के भी बयान लिए जा रहे हैं। 

Leave A Comment