Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



माफियाओं के विरूद्ध लगेंगे गैंगस्टर एक्ट , जानिए खबर

देहरादून । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस महानिदेशक अनिल के0 रतूड़ी के निर्देश पर प्रदेश भर में प्रचलित रजिस्टर्ड गैंगों, वांछित अपराधियों, ईनामी अपराधियों, संगठित अपराधियों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही करने एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की ग्रिडिंग करने को लेकर 01 नवम्बर 2019 से 31 जनवरी 2020 तक 03 माह का एक विशेष अभियान चलाया गया। महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि अभियान के प्रारम्भ में प्रदेश में संगठित अपराध करने वाले कुल 43 गैंग निगरानी के अधीन थे। अभियान के दौरान समीक्षा करने पर 21 गैंग शान्त एवं निष्क्रिय पाये जाने पर खारिज किये गये। इसके साथ ही संगठित अपराध करने वाले अपराधियों के 9 नये गैंग रजिस्टर्ड कर निगरानी के अधीन किये गये। वर्तमान में कुल 31 गैंग के अपराधी निगरानी के अधीन हैं। अभियान के अन्तर्गत इस आलोच्य अवधि के दौरान फरार इनामी अपराधियों के विरूद्ध भी ठोस कार्यवाही करते हुए कुल 95 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जघन्य अपराधों से सम्बन्धित 79 अपराधियों पर रेंज एवं मुख्यालय स्तर से इनाम की राशि बढ़ाई गई। प्रमुखतः जनपद देहरादून में 10, हरिद्वार-36, नैनीताल-10 एवं ऊधमसिंहनगर में 34 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। एस0टीएफ0 द्वारा विभिन्न जनपदों के 09 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। विभिन्न अपराधों में वांछित चल रहे कुल 1035 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 107 अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया। 36 अपराधियों के विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही की गई। देहरादून, हरिद्वार एवं ऊधमसिंहनगर में वांछित अपराधियों का काफी अच्छी गिरफ्तारी हुई है। संगठित अपराध करने वाले 495 अपराधियों को अभियान में चिन्हित किया गया, जिसमें 168 सम्पत्ति सम्बन्धी, 47 शराब एवं 20 मादक पदार्थ (कुल 235) से सम्बन्धित अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गई तथा 61 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही करने की कार्यवाही प्रचलित है। अभियान में प्रयास किया गया है कि प्रत्येक थाना क्षेत्र को शत-प्रतिशत सीसीटीवी कैमरों से कवर कर लिया जाए, ताकि अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण लगाया जा सके और अपराध को शॉट आउट करने में आसानी हो। अभियान के अन्तर्गत अभी तक जनसहयोग और सरकार के प्रयासों से कुल 3416 नये कैमरे लगवाये गये। अभियान के उपरान्त अब प्रदेश में लगभग 19 हजार सीसीटीवी कैमरे हो गये हैं। अशोक कुमार ने बताया कि इस विशेष अभियान को देखते हुए आगामी कुछ दिनों बाद जमीन, सम्पत्ति कब्जाने एवं धोखाधड़ी करने वाले माफियाओं के विरूद्ध भी अभियान चलाकर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत ठोस कार्यवाही की जायेगी।

Leave A Comment