Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



धरना प्रदर्शन : ई-रिक्शा चालक ने किया आत्मदाह का प्रयास

देहरादून |  महीनों से आंदोलन कर रहे ई रिक्शा चालक शासन-प्रशासन के रवैये से इस कदर आहत है कि अब वह आत्मदाह पर मजबूर हो चुके है। आज लैंसडाउन चैक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन व पुतला दहन के दौरान एक ई रिक्शा चालक ने खुद पर भी तेल छिड़क कर आग लगा ली। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते हिम्मत का परिचय दिया और आग को बुझा लिया गया। जिससे ई रिक्शा चालक की जान बच गयी। आग से  झुलसे ई रिक्शा चालक को तुरन्त अस्पताल ले जाया गया जहंा उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। दून प्रशासन द्वारा राजधानी के प्रमुख मार्गो पर ई रिक्शा संचालन बंद किये जाने से नाराज यह ई रिक्शा चालक कई महीनों से आंदोलन कर रहे है तथा इनकी समस्या को कई बार मुख्यमंत्री के सामने  भी रखा जा चुका है लेकिन उनकी मांग नहीं मानी गयी है। इसलिए अब परेड ग्रांउड में उनका  अनिश्चिकालीन धरना चल रहा है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि अभी बीते दिनों परेड ग्रांउड में एक प्रदर्शन के दौरान एक ई रिक्शा चालक द्वारा अपने ई रिक्शा को आग तक लगा दी गयी थी। उस समय भी  ई रिक्शा चालक ने शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उनकी मांगें नही मानी गयी तो अभी उन्होने ई रिक्शा को आग लगाई है कल वह अपने आप को भी आग लगा लेगा। आखिरकार आज एक ई रिक्शा चालक ने आत्मदाह का प्रयास कर यह साबित भी कर दिया कि सरकार अगर उनकी मांगे नहंी मानेगी तो वह किसी भी हद तक जा सकते है। इन ई रिक्शा वालों का कहना है कि उन्होने अपनी जमापूंजी लगाकर तथा लोन लेकर ई रिक्शा को रोजगार का जरिया बनाया था लेकिन प्रशासन की पांबदी के कारण उनका काम ठप होने से वह बैंक की किश्त नहंीं दे पा रहे है तथा भुखमरी की कगार पर है। प्रशासन ने बीते दिनों 31 सम्पर्क मार्गो पर ई रिक्शा चलाने का प्रस्ताव इनके सामने रखा था जिसे उन्होने नामंजूर कर दिया था।

Leave A Comment