Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



रिवर्स पलायन में मददगार बनेंगे ग्रोथ सेंटर : मुख्यमंत्री

फाइल फ़ोटो

 

अभी तक 83 ग्रोथ सेंटरों को मिली है  मंजूरी

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने निर्देश दिए हैं कि ग्रोथ सेंटरों के माध्यम से स्थानीय किसानों और उत्पादकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। जिन ग्रोथ सेंटर में सम्भव हो, वहां काॅमन सर्विस सेंटर भी खोले जाएं। ग्रोथ सेंटरों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रेाथ सेंटरों के आसपास की आर्थिकी में सुधार दिखना चाहिए। सभी ग्रेाथ सेंटरों का एक केंद्रीकृत पोर्टल बनाया जाए। इन्हें ई-नाम से भी जोड़ा जा सकता है। मुख्यमंत्री, सचिवालय में ग्रोथ सेंटर योजना की समीक्षा कर रहे थे।

ग्रोथ सेंटरों के उत्पादों की मार्केटिंग पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे अधिक ध्यान उत्पादों की मार्केंटिंग पर दिए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए जरूरी है कि उत्पादन भी इसके अनुसार हो। मत्स्य में अपार सम्भावनाएं हैं। पहाड़ से मछली को शहरों तक पहुंचाने के लिए फ्रिज वैन की व्यवस्था हो।

जैविक प्रमाणीकरण की व्यवस्था हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्पादों के जैविक प्रमाणीकरण की व्यवस्था भी की जाए। किसानों से उनके उत्पादों की बिक्री के लिएकम्पनियों के साथ कान्टेªक्ट कराया जाए ताकि किसानों को कीमत संबंधी निश्ंिचतता हो सके। प्रदेश में कीवी के उत्पादन की सम्भावना का अध्ययन कराया जाए।

ग्रोथ सेंटरों की केंद्रीकृत पोर्टल बने

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी ग्रेाथ सेंटरों का एक केंद्रीकृत पोर्टल बनाया जाए। इन्हें ई-नाम से भी जोड़ा जा सकता है। ग्रोथ सेंटरों से जुड़े लोगों का फीडबैक और सुझाव लिये जाएं।

कुल 83 ग्रोथ सेंटर स्वीकृत

प्रमुख सचिव श्रीमती मनीषा पंवार ने बताया कि अभी तक 83 ग्रोथ सेंटरों का स्वीकृति दी गई है। इनमें से 75 को धनराशि निर्गत की जा चुकी है। शेष 08 ग्रोथ सेंटर को जल्द ही धनराशि निर्गत कर दी जाएगी। बहुत से ग्रेाथ सेंटरों पर काम भी शुरू किया जा चुका है। इनमें पिथौरागढ में 9, बागेश्वर में 9, अल्मोड़ा में 8, चम्पावत में 3, नैनीताल में 1, उधमसिंहनगर में 3, चमोली में 17, रूद्रप्रयाग में 5, उत्तरकाशी में 6, टिहरी में 8, पौड़ी में 5, देहरादून में 6 और हरिद्वार में 3 ग्रोथ सेंटर मंजूर किए गए हैं। कुल 1135 लाख रूपए की राशि जारी की जा चुकी है। इनमें डेयरी विकास विभाग के 4, एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के 27, उत्तराखण्ड भेड़ व ऊन विकास बोर्ड के 10, सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी के 2, एनआरएलएम के 14, जलागम के 7, मत्स्य के 11 और कृषि, उद्यान, एमएसएमई के लिए जनपदों के 08 ग्रोथ सेंटर स्वीकृत किए गए हैं।

बद्री गाय से बदल रही पशुपालकों की स्थिति

डेयरी विभाग अन्तर्गत बागेश्वर के कमेड़ी, रूद्रप्रयाग के सुमाड़ी, चमोली के जखोला और देहरादून के लाखामण्डल में कुल 04 ग्रोथ सेन्टर स्वीकृत किये गये है, जिनके माध्यम से बद्री गाय के दूध व दुग्ध पदार्थो को तैयार कर दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित किया जाना प्रस्तावित है।

एग्रो बिजनेस ग्रोथ सेंटर में वेल्यु एडीशन

एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के अंतर्गत बेकरी, प्रसाद, फल एवं मसालों में वेल्यु एडीशन, यूरोपियन सब्जियां, मधुमक्खी पालन, वेस्ट फ्लावार वेल्यु एडीशन आदि के एग्रो बिजनेस ग्रोथ सेंटर शुरू किए गए हैं। एरोमा इनोवेटिव एग्रोबिजनेस ग्रोथ सेंटर के लिए सेंटर फार एरोमटिक प्लांट सेलाकुई द्वारा उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में डेमस्क रोज की नर्सरियां तैयार की जा रही हैं।।उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा दुगड्डा में फलोत्पाद, हरिद्वार के बहादराबाद में प्रसाद यूनिट, पिथौरागढ़ के बेरीनाग में बेकरी, बिस्किट, बागेश्वर के कपकोट में मसाले व अदरक, चम्पावत के लोहाघाट में लोहे के बर्तन, देहरादून के थानो में एलईडी, नैनीताल के कोटाबाग में एलईडी, ऊधमसिंहनगर के बेकरी व बिस्किट यूनिट, टिरी के हिंडोलाखाल में मसाले व अदरक यूनिट प्रारम्भ की गई हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में ऊन ग्रोथ सेंटर शुरू किए गए हैं। मत्स्य विभाग के अंतर्गत चमोली के अंतर्गत मण्डल, तांगला व ल्वाणी, रूद्रप्रयाग के गैहड़,  टिहरी के सीताकोट, उत्तरकाशी के लाकुड़ी बागेश्वर के जगथाना, पिथौरागढ़ के बूंग बूंग, हरिद्वार के थीथकी क्वादपुर, चैली शहाबुद्वीन, बाॅसखेड़ा खुर्द में ग्रोथ सेंटर बनाए गए हैं।

Leave A Comment