Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



परिवर्तन नहीं, अफवाहें विरोधियों का षड़यंत्रः भगत

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत ने उत्तराखंड में सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की अफवाहों को सिरे से नकारते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य में कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो रहा और इस प्रकार की अफवाहें गहरे षड़îन्त्र का परिणाम हैं।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत ने आज प्रदेश में सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं को पूर्ण विराम देते हुए स्पष्ट कहा कि प्रदेश में किसी प्रकार का नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो रहा है और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व प्रदेश सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की जो अफवाहें चल रही हैं वे पूरी तरह आधार हीन है और उनमें जरा भी सत्यता नहीं है। श्री भगत ने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की जो अफवाहें चलाई गई वे एक गहरे षड्यंत्र का परिणाम है। षड्यन्त्रकारी नहीं चाहते कि प्रदेश में विकास हो और जीरो टालरेन्स की इस सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ की जा रही कार्यवाही जारी रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो खुद गहरे संकट का शिकार है और अंदरूनी रूप से बिखरी हुई है उसके नेता भाजपा में राजनीतिक संकट की बातें कर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस उत्तराखंड में अपनी जमीन पूरी तरह से खो चुकी है। ऐसे में कांग्रेसी नेता जनता में अपनी जमीन ढूँढ रहे हैं पर अपनी नकारात्मक सोच व कार्यों से कांग्रेस उत्तराखंड में भी जीरो होने जा रही है। जबकि भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में भी इतिहास बनाएगी और पिछले चुनाव से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। श्री भगत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार व संगठन मिलकर प्रदेश को विकास के मार्ग पर और तेजी से आगे के जाने के लिए कृतसंकल्प हैं और हमने जनता से जो वायदे किए हैं उन्हें पूरा करना अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इन अफवाहों पर ध्यान न दें।

Leave A Comment