Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



मीडिया जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंः राजेन्द्र जोशी

देहरादून |  जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की देहरादून जनपद इकाई के द्विवार्षिक अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उत्तराखंड विज्ञापन अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है इसलिए इसकी जिमेदारी बहुत बड़ी है। पत्रकारिता एक दर्पण की तरह साफ होनी चाहिए यह प्रयास किया जाना चाहिए कि इससे समाज को नई दिशा मिले ताकि समाज मे व्याप्त बुराईयों को जड़ से उखाड़ फेंका जा सके। मीडिया को अत्यन्त संवेदनशीलता से कार्य करना चाहिए।  उज्जवल रेस्टोरेंट में आयोजित जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड जनपद इकाई के द्विवार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए  जोशी ने कहा कि समाचारो की विश्वसनीयता खत्म होती जा रही है। पत्रकार को सजगता के साथ वही समाचार परोसने चाहिए जो तथ्यात्मक हो भ्रामक समाचार फैलाकर सनसनी फैलाने पत्रकरिता के मापदंडो के खिलाफ है। विशिष्ट अतिथि एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक प्रसाद मिश्रा ने कहा कि पत्रकार विशिष्ट व्यक्ति नहीं है बल्कि वो भी सामान्य नागरिक है व्यवस्था में उन्हें भी खास शक्तियां मिली हैं जिसका सकारात्मक प्रयोग किया जाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर बोलते हुए पर्यावरणविद एवं समाजसेवी जगदीश बाबला ने कहा कि यूनियन से वे लंबे समय से संपर्क में है और इसके कार्य पत्रकारों के सरोकारों के लिए होते है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को ऐसे ही सशक्त झंडे के नीचे आकर अपने अधिकारों के लिए काम करना चाहिए। आईजेयू के नेशनल काउन्सलर गिरीश पंत ने कहा कि जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड सदैव पत्रकारों के हितो के लिए संघर्षरत है। उन्होंने कहा जर्नलिस्ट यूनियन इस प्रदेश की एक ऐसी बड़ी यूनियन है जो अपने सभी सदस्यों को सामाजिक सुरक्षा के तहत प्रत्येक सदस्य का डेढ डेढ लाख रुपये का जीवन बीमा हर वर्ष कराती है उन्होंने सरकार द्वारा छोटे एवं मझोले समाचार पत्रों के साथ किये जा रहे भेदभाव पूर्ण नीति की आलोचना करते हुये पत्रकारों से एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने मीडिया में आ रहे बदलाव को चिंताजनक बताया ।उन्होंने कहा बड़े मीडिया हाउस ने आम जनता के सवाल हाशिये पर डाल दिये हैं उससे आम आदमी के सोचने समझने की क्षमता पर ग्रहण लगा दिया गया है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री उमा शंकर प्रवीण मेहता ने कहा है कि बाजारवाद ने मीडिया को बजारनुमा बना दिया है। अगर पत्रकार न चेता तो पत्रकारिता खतरे में पड़ जाएगी। यूनियन की जिला इकाई के महामंत्री चेतन सिंह खड़का ने यूनियन के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यूनियन लगातार पत्रकारों की लंबित समस्याओं को हल करने को प्रयासरत है। अधिवेशन में वेलमेड अस्पताल के सीईओ डॉ जावेद ने घोषणा की वेलमेड अस्पताल पत्रकारों के लिए डिस्काउंट कार्ड बनाएगी ताकि उसका फायदा पत्रकारों और उसके परिजनों को मिल सके। अधिवेशन के दूसरे सत्र में जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड के जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का चुनाव निर्वाचन अधिकारी उमा शंकर प्रवीन मेहता एवं उप चुनाव अधिकारी संजीव पंत की देखरेख में हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर चेतन सिंह खड़का एवं महामंत्री पद पर अवनीश गुप्ता व कोषाध्य्क्ष पद पर धनराज गर्ग को निर्वाचित किया गया। जिला कार्यकारिणी के अन्य पदों पर मनोनीत करने का अधिकार नवनियुक्त अध्यक्ष व महामंत्री को सौंपा गया। अधिवेशन में संजीव पंत,दिजेंद्र बहुगुणा, ललिता बलूनी ,ज्योति भट्ट ध्यानी, जाहिद अली, सी आर भट्ट, अवनीश गुप्ता ,मूलचंद शीर्षवाल ,राकेश बर्थवाल, एस पी उनियाल, सूर्यप्रकाश ,समीना धनराज गर्ग, संजय पाठक ,दीपक गुप्ता ,विजय कुमार शर्मा, संजय अग्रवाल ,महेंद्र सिंह चैहान, नवीन बर्थवाल ,अभिनव नायक, मुकेश रावत ,मुकेश सिंघल, सतीश कुमार ,विनोद पुण्डीर, अधीर मुखर्जी, जगमोहन सिंह रावत, अमनदीप कौर, अतुल बरतरिया, सुरेंद्र आर्य, कंवर सिंह सिद्धू, संदीप रावत, अमित नेगी, पी एस नेगी, गिरीश तिवारी, अजय गुलाटी, शार्दुल राणा, वीरेश कुमार, दीपक फर्स्वाण, त्रिलोक पुण्डीर ,राकेश डोभाल समेत काफी संख्या में पत्रकार एवं वेलमेड अस्पताल के दुर्गेश सिंह, अजय नेगी, सौरभ आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment