Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने किया श्रीनगर सरस मेले का शुभारम्भ

श्रीनगर/देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने श्रीनगर में 10 दिवसीय सरस मेले का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी पहचान है। अपनी पहचान एवं परम्परागत उत्पादों को बढ़ावा देने, अपनी संस्कृति एवं कला को प्रदर्शित करने का भी हमारे परम्परागत मेले प्रभावी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिये अपना बलिदान देने तथा संघर्ष करने वाले राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड भी अब अपनी पहचान बनाने लगा है। अपनी परम्पराओं को बढ़ावा देने के लिये हमने राज्य की आवास नीति में बदलाव कर उत्तराखण्डी फसाद भवन शैली को इसमें शामिल किया गया है। इस शैली में भवन निर्माण करने वालों को एक स्टोरी और बनाने की अनुमति दी जायेगी। हमारी भवन शैली खूबसूरत है हमने अपनी इस निर्माण कला को छोड दिया था। उन्होंने कहा कि हमने पहाड़ की बद्री गाय को बढ़ावा देने के लिये भी प्रयास किये हैं। बद्री गाय का दूध 900 रू0 किलो बिक रहा है। रिसर्च में यह तथ्य भी सामने आया है कि एक बद्रीगाय के गोबर से 20 नाली जमीन के लिये खाद तैयार की जा सकती है। इस प्रकार अपनी परम्पराओं से जुड़ कर हम भविष्य का रास्ता तय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला स्वंय सहायता समूहों को सामुहिक खेती से जोड़ने तथा उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिये 5 लाख तक का बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाओं में खून की कमी को दूर करने के लिये परम्परागत उत्पादों को आहार का हिस्सा बनाया जा रहा है। उन्होंने इसके लिये घेस के बलाण गांव का उदाहरण दिया जहां खान पान में प्रोटीन की कमी के कारण महिलाओं में दांत गिरने की बीमारी सामने आयी थी। हमारे पारम्परिक उत्पाद प्रोटीन से युक्त है जो हम बीमारियों से भी बचाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के समग्र विकास का संकल्प लिया है। वर्ष 2022 तक प्रदेश में निर्मित होने वाले सभी पुलों का निर्माण पूरा करा लिया जायेगा। इससे सभी गांवों को सड़क से जुड़ने में मदद मिलेगी। विकास की राह सड़क के रास्ते ही प्रशस्त होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिये की गई पहल को केन्द्र सरकार द्वारा सराहा गया है। इसके लिये राज्य को विभिन्न क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक एवार्ड प्राप्त हुए हैं, जिसमें सरल कनेक्टिविटी, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं जैसे प्रयास भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सम्मान के लिये उनका आर्थिक विकास जरूरी है, इसके लिये बेटियों को प्रोत्साहन एवं सुरक्षा दिया जाना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है। हमारे प्रदेश का सौन्दर्य स्विरजरलेण्ड से कम नही है। बड़ी संख्या में फिल्मकार प्रदेश में फिल्म की शूटिंग रहे हैं। इस क्षेत्र में भी हमारे सहयोगी प्रयासों की सराहना करते हुए राज्य को मोस्ट फिल्म फ्रेण्डली स्टेट का एवार्ड दिया गया है। टिहरी सहित अन्य क्षेत्रों में बड़े होटलों की स्थापना के प्रस्ताव आ रहे है। होम स्टे योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है इसके लिये बिजली व पानी की दर घरेलू दर पर रखी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है इसके लिये अलग से विभाग का गठन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्टालों का भी अवलोकन किया तथा स्वंय सहायता समूहों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की।

Leave A Comment