Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



उत्तरांचल प्रेस क्लब : धूमधाम से मना होली मिलन समारोह

देहरादून । उत्तरांचल प्रेस क्लब में होली मिलन समारोह कुमांउनी-गढ़वाली होली गीतों के साथ धूमधाम से मनाया गया। महिला दिवस पर महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया। परेड ग्राउंड स्थित प्रेस क्लब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हमारी पहचान रंगमंच संस्था और मौल्यार ग्रुप से होली उत्सव की शुरूआत हुई। बबिता शाह लोहनी, कैलाश चंद्र पाठक की अगुवाई में हमारी पहचान रंगमंच के हौल्यारों की टोली परिसर में दाखिल हुई। श्याम मुरारी के दर्शन को जन विप्र सुदामा आए हरि.., सौ शीशी भर दे गुलाल, मेरो पिया होली को खैवय्या..,के साथ होली गीतों पर हर कोई झूम उठा। संस्था की टोली में लीला बिष्ट, कांता बिष्ट, राजमती पंवार, कमला वेदवाल, लक्ष्मी राणा, सरोज उप्रेती, लीला पंत, शांति पंवार, बसंती रावत, मनेती देवी, हंसी पांडे, पुष्पा बिष्ट, रेखा चैहान, प्रमिला खुगशाल, रेखा कुंतोला, मदन जोशी, शेर सिंह बिष्ट, गणेश चंद्र पांडे, कैलाश चंद्र पांडे, दीवान नेगी, विनोद कांडपाल, सुंदर आगरी, पंकज पालीवाल, चंद्रबल्लभ जोशी, नीरज बगड़वाल, नवीन भट्ट, चंदन, डिगर, रमेश ने शिरकत की। मौल्यार ग्रुप ने अब्बू नेगी और गोविंद बिष्ट की अगुवाई में गढ़वाली होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। ऐगे फागुण मैना खेरा होरी.., शिव शंकर खेलत हैं होरी..,ऐगे फुलली संग्रांद, ले गोविंद फुलली ले ओ..,वहीं संस्कृति विभाग के कलाकारों के दल ने चंद्रदत्त सुयाल और रेनू बाला डांस ग्रुप की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
 होली गीत खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर..,मत मारो मोहन लाला पिचकारी..,झुकि आयो शहर व्योपारी..,पर श्रोता भी खुद को थिरकने से खुद को नहीं रोक सके। इस दौरान पहाड़ी रसोई के जरिए कार्यक्रम का लुत्फ लेने आए प्रेस क्लब सदस्यों और परिजनों को दोपहर के भोज में गहथ की दाल, भात, चैंसा, कफली के साथ ही झंगौरे की खीर, दाल के पकोड़े परोसे गए। बच्चों के लिए चाट, गोलगप्पे भी रखे गए थे। उत्तरकाशी के नौगांव से आई संस्था के स्टॉल पर सस्ते दामों में मंडवे के बिस्कुट, नमकीन, चकराता की राजमा, झंगोरा, कुलथ, जख्या और सिलबटे पर पिसा नमक बिक रहा था। सभी सदस्यों को कोटद्वार के महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा विशेष रूप से तैयार समौण के रूप में अर्से भेंट किए गए। संचालन जितेन्द्र अंथवाल, शैलेन्द्र सेमवाल ने किया। मौके पर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष देवेन्द्र सती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश जोशी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश बड़थ्वाल, संयुक्त मंत्री(महिला)नलिनी गुसांई, कोषाध्यक्ष इंद्रेश कोहली, पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेड़ी, भूपेन्द्र कंडारी, पूर्व महामंत्री संजय घिल्डियाल, कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक मिश्रा, अभय सिंह कैंतुरा, गौरव गुलेरी, मानव भंडारी, प्रवीण डंडरियाल, नवीन कुमार, राजू पुशोला, संदीप त्यागी, वीके डोभाल, ओपी बेंजवाल, संतोष चमोली आदि मौजूद थे। महिला दिवस पर जिन महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया उनमें तान्या शैली बख्शी, सुलोचना पयाल, रश्मि खत्री, नलिनी गोसाईं, उषा रावत नेगी, नलिनी रावत, दीपा शर्मा भट्टराई, रेनु सकलानी, प्रभा वर्मा, गीता बिष्ट, गीता मिश्रा, विजय लक्ष्मी भट्ट, लक्ष्मी बिष्ट, माधुरी पुंडीर, मीना नेगी, सरिता नेगी, आरती पण्डित शामिल हैं।

Leave A Comment