Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



सीएम त्रिवेन्द्र द्वारा अपने अपने घरों में बने रहने की अपील , कल 10 बजे प्रातः के बाद पूर्णतः लॉकडाउन

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर जनता से कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने अपने घरों में ही बने रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रदेश में 23 मार्च, 2020 से 31 मार्च, 2020 तक लॉक डाउन किया गया है। परंतु जानकारी मिल रही है कि मार्केट बंद रहने के बावजूद भी कुछ लोग सड़कों पर आ रहे हैं, यह बहुत ही भयावह स्थिति की ओर ले जा सकता है। मुख्यमंत्री ने लॉक डाउन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा जीवन तभी सुरक्षित रह सकता है, जब हम सरकार के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। हम लगातार समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, टीवी एवं रेडियो के माध्यम से लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं कि इसमें सावधानी ही बचाव है।

समाज से भी सुझाव लिए जा रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के संबंध में अधिकारियों के माध्यम से लगातार अपडेट ली जा रही है। समाज से भी इसमें सुझाव लिए जा रहे हैं। समाज एवं बुद्धिजीवियों से लगातार इसमें सख्ती करने के सुझाव आ रहे हैं। इसके मद्देनजर सरकार ने निर्णय लिया है कि 24 मार्च 2020 को प्रातः 7:00 बजे से 10:00 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। पूर्वाहन 10:00 बजे बाद पूर्ण रूप से लॉक डाउन का पालन करते हुए प्राइवेट वाहनों को भी प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। एटीएम एवं बैंक भी खुले रहेंगे। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर राज्य सरकार के सभी सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। समीक्षा के बाद यही प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने सभी से खुद को अपने परिवार को अपने सगे संबंधियों को सुरक्षित रखने के लिए इस लॉक डाउन का सहयोग करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारों लोग अपने देश के अन्य हिस्सों से घर वापस आ रहे हैं। कुछ लोगों को घर भेज दिया गया है और उन पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि अपने आस पड़ोस में बाहर से आने वाले लोगों में कोरोना वायरस जैसे लक्षण देखे जाने की जानकारी मिलने पर टोल फ्री नंबर 104 पर जानकारी अवश्य दें।

Leave A Comment