Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



उत्तराखंड : 10वीं च 12वीं की शेष परीक्षाएं 25 जून से पहले होंगी

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बैठक में 25 जून से पहले हाईस्कूल व इंटर बोर्ड की शेष परीक्षाएं संपन्न कराने का सुझाव दिया गया है। परीक्षा कार्यक्रम की एक-दो दिन में घोषणा हो जाएगी। गुरुवार को नवीन अनाज मंडी विश्राम गृह में आयोजित शिक्षा परिषद की बैठक बंद सभागार में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। बोर्ड के सभी सदस्य व अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि हाईस्कूल और इंटर कक्षा की जो परीक्षाएं अधूरी रह गई हैं वे परीक्षाएं 25 जून से पहले कराई जाएंगी। इसके लिए सभी तैयारियां आरंभ करने का निर्देश दिया जा चुका है। उन्होंने कहा पहले संपन्न हो चुकी परीक्षा में जो सेंटर थे। उन्हीं परीक्षा सेंटरों में परीक्षाएं आयोजित होंगी। लॉकडाउन के दौरान जिन सेंटरों को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। उनके निकट के किसी विद्यालय को परीक्षा सेंटर बनाया जाएगा। जिन विषयों की परीक्षाएं पूर्व में हो गई हैं उनकी कॉपियों का भी शीघ्र मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। बच्चों के कक्षाओं में जाने से पहले गेट पर ही सैनिटाइज की व्यवस्था होगी। सभी बच्चों को मास्क लगाकर परीक्षा देने आना होगा। एक पाली में हाईस्कल और दूसरी पाली में इंटर की परीक्षाएं होंगी। उन्होंने ने कहा कि परीक्षाएं कराने के लिए धन की कोई कमी नहीं आएगी। एक करोड़ का बजट पास किया गया है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान की फीस लेने के लिए हाईकोर्ट द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जाएगा। बैठक में शिक्षा निदेशक माध्यमिक आरके कुंवर, बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी, अपर सचिव ब्रजमोहन रावत, संयुक्त सचिव केके वाष्णेय, जनसंपर्क अधिकारी एसपीएस नेगी, अपर सचिव नवीन पाठक, मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी आर्या, बीईओ आरएस नेगी, एबीईओ गीतिका जोशी आदि थे।

Leave A Comment