Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



उत्तराखंड : सीएम त्रिवेंद्र के जन्मदिन पर कही हुआ गंगा का दुग्धाभिषेक तो कही राष्ट्रभृत यज्ञ और कहि फल वितरण, जानिए खबर

देहरादून । धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टिहरीनगर चाणक्य पुरी में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वीर सिंह पंवार के द्वारा राष्ट्रभृत यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यहां महापौर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे। महापौर ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर राज्यमंत्री खेम सिंह पाल, राज्य मंत्री चैधरी अजीत सिंह, राज्य मंत्री जगबीर सिंह भंडारी, महानगर सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल, पार्षद दर्शन लाल बिंजोला, पार्षद नीलम उनियाल, पहाड़ी प्रजामंडल के महासचिव अनुराग पंत, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चैहान, जगदंबा नौटियाल, विनोद रावत, गणेश उनियाल, गुड्डी थपलियाल, उर्मिला पंत आदि मौजूद रहे। सीएम के जन्मदिन पर अन्य मंडलों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये ।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर, युवा मोर्चा द्वारा खेल सामग्री वितरण और महिला मोर्चा द्वारा फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। वही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्म दिवस पर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वीर भद्र मंडल में वीरभद्र मंदिर के निकट विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित कार्यकर्ताओं द्वारा गंगा का दुग्ध अभिषेक कर मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गंगा माँ मुख्यमंत्री को कोरोना संक्रमण से जल्द बाहर निकाल कर नई उर्जा प्रदान करें जिससे वह प्रदेश के विकास कार्य में जुट जाएं। अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की  शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के पथ पर अग्रसर होकर नये आयाम स्थापित कर रहा है। आम जनता, गरीब, पिछड़े और दलित समाज के सर्वांगीण विकास एवं पहाड़ के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री का कार्य सराहनीय हैं।

 मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने व दीर्घायु की कामना की

भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून कार्यकर्ताओं द्वारा आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिवस पर महानगर कार्यालय में विष्णु यज्ञ एवं सुंदरकांड का आयोजन कर ईश्वर से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की आचार्य दिनेश सती द्वारा मंत्रोचार एवं शंखनाद के मध्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड चहुमुखी विकास कर रहा है जिसका लाभ राज्य के प्रत्येक नागरिक को मिल रहा है। राज्य सरकार में मंत्री धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री को सशक्त नेता बताते हुए कहा कि उनके कार्यों एवं अनुभवों का लाभ हम सभी को मिल रहा है सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद मुख्यमंत्री को है। अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श एवं अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर कैंट विधायक हरबंस कपूर, राजपुर विधायक खजान दास, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, नैनीताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैडा, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी अनिल गोयल, विनय गोयल, दर्जा राज्यमंत्री रविंद्र कटारिया, डॉ आदित्य कुमार, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, महामंत्री सतेंद्र नेगी, हरीश डोरा, आशीष नागरथ, आनंद नौटियाल, डॉ उदय पुंडीर, ओमवीर राघव, लच्छू गुप्ता, अनुराग भाटिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जावेद आलम, विनोद उनियाल, शर्मिला भट्ट, पूनम शर्मा, बृजलेस गुप्ता, नीलू साहनी, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी के साथ महानगर के विभिन्न मंडलों में फल एवं मिष्ठान वितरण खेल सामग्री वितरण पठन पाठ्य सामग्री वितरण कुष्ठ आश्रम चिकित्सालय एवं प्राथमिक विद्यालय में किया गया।

Leave A Comment