Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



उत्तराखंड : भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत का दूसरे चरण का भ्रमण भीमताल विधानसभा से शुरू

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत प्रदेश की 70 विधानसभा में जनता से संवाद कार्यक्रम के तहत दूसरे चरण के भ्रमण की शुरुआत आज भीमताल से करेंगें। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर चौहान ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत अपने 120 दिवसीय 70 विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे चरण का मंगलवार को भीमताल विधानसभा से शुरुआत करेंगे । 7 दिवसीय इस दौरे में भगत भीमताल, रानीखेत, द्वाराहाट, सोमेश्वर, अल्मोड़ा, जागेश्वर, लोहाघाट, चंपावत विधानसभाओं में प्रवास करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत 5 जनवरी से 12 जनवरी तक 8 विधानसभाओं का दौरा करेंगे इसमें भगत कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर उनकी समस्याओं को भी सुनेंगे। चौहान ने बताया प्रदेश अध्यक्ष भगत 5 जनवरी को 9-30 बजे हल्द्वानी से भीमताल के लिए प्रस्थान करेंगे दिन में भीमताल विधानसभा की बैठक के पश्चात वहीं रात्रि विश्राम करेंगे ।  इसी प्रकार 6 जनवरी को रानीखेत विधानसभा, 7 जनवरी को द्वाराहाट विधानसभा, 8 जनवरी को सोमेश्वर विधानसभा, 9 जनवरी को अल्मोड़ा विधानसभा, 10 जनवरी को जागेश्वर विधानसभा 11 जनवरी को लोहाघाट विधानसभा,12 जनवरी को चंपावत विधानसभा में प्रवास करेंगे। विधानसभावार बैठकों में सम्बंधित विधानसभा के शक्तिकेन्द्रों के सयोजकों से लेकर वर्तमान प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही पूर्व में मंडल से लेकर प्रदेश पदाधिकारी रहे जो वर्तमान में किसी पद पर नही हैं सभी वरिष्ठ लोगो को बैठकों में बुलाया गया है। बैठक में नगर निकायों के सभासद पार्षद विकास खंडों के कनिष्क ,ज्येष्ठ व प्रमुखों, सहकारी समितियों के निदेशक डीसीबी के अध्यक्ष व प्रदेश स्तरीय सहकारी समितियों निदेशक व आध्यक्षों सहित विधायक व पूर्व विधायको भी आमंत्रित किया गया है।  चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भगत के विधानसभावार बैठक से पूर्व तैयारी बैठक के लिए प्रदेश महामंत्री श्री राजेन्द्र भंडारी को सयोंजक व विधानसभाओं में बैठकों के लिए विधानसभा वार अलग- अलग प्रदेश पदाधिकारियों को समन्वयक बनाये गए है | समन्वयकों में भीमताल विधानसभा के लिए प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता , अल्मोड़ा जिले की सभी विधानसभाओं रानीखेत, द्वाराहाट अल्मोड़ा, सोमेश्वर, जागेश्वर के लिए प्रदेश मंत्री श्री राजेन्द्र बिष्ट व चंपावत जिले की लोहाघाट व चंपावत विधानसभाओं के लिए प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला को समन्वयक बनाया गया है।

Leave A Comment