त्रिवेंद्र कैबिनेट बैठक : इन महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मोहर
8 फरवरी से कक्षा 6 से 12 तक के सभी स्कूल खोले जाएंगे
देहरादून | त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक में आज मनरेगा में 100 दिन का रोजगार पूरे करने वालों को 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार देने पर लगी मोहर वही सिंगल यूज प्लास्टिक पर विनियम बनाए गए, हर प्रकार के प्लास्टिक पर लगाया प्रतिबंध जिसमें कैरी बैग, थर्माकोल से बने बॉक्स प्लेट चम्मच कटोरी सभी प्रतिबंध, 100 रुपये से5 लाख तक जुर्माना लगाया जाएगा, वन विभाग में स्केलर का विषय अगली कैबिनेट के लिए रखा गया, साइबर क्राइसिस मैनेजमेंट प्लान को राज्य में लागू किया गया, राज्य में साइबर हमलों को रोकने को लेकर मैनेजमेंट प्लांट को दी मंजूरी, 8 फरवरी से कक्षा 6 से 12 तक भौतिक रूप से सभी विद्यालय को ले जाएंगे, प्राइवेट और सरकारी दोनों स्कूल खोले जाएंगे, शिक्षा विभाग इसके लिए गाईडलाइन जारी करेगा, क्लास 8 से 9 क्लास में जाने वाली बालिकाओं को साइकिल के लिए दिया जाने वाला धन अकाउंट में आएगा इससे सिर्फ साइकिल ही खरीदी जाएगी। नगर निगम में टेक्स सर्कल रेट से जुड़ेगा लेकिन नही बढेगा टेक्स। अगले 5 वर्ष तक वर्तमान रेट में 5 फीसदी से ज्यादा बढ़ोत्तरी नही लाया गया अध्यादेश। इस वर्ष आबकारी नीति को कैबिनेट में मंजूरी। इस बार 2 साल के लिए दी जाएगी दुकाने, ई टेंडरिंग, 40 से 50 हजार आवेदन शुल्क, देशी शराब में बीयर बेचने की अनुमति, नए सिरे से सभी दुकानों का राजस्व निर्धारित। fl2 की फीस देशी 12 से 15 लाख की गई। विदेशी की 10 से 15 लाख। सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुलेंगी। अवशेष स्टॉक होगा हैंडओवर।





















